किसानों ने विषमुक्त खेती व नशामुक्त गांव बनाने का संकल्प लिया
बहराइच ( राष्ट्र की परम्परा) विकासखंड तेजवापुर बिराइहिम डीह ग्राम पंचायत स्थित पंचायत संसाधन केंद्र में सिटी ग्रुप कृषि संस्था के तत्वावधान में किसान गोश्ठी व किसान संवाद चौपाल का आयोजन किया गया ।जिसमे स्थानीय किसानों के अलावा कृषि से जुड़े तमाम विभागों ने सहभागिता कर किसानों से नई तकनीक व वैज्ञानिक आधारित किसानी , पशुपालन , मत्स्यपालन , मशरूम उत्पादन का आवाहन किया।आयोजित कृषि चौपाल को संबोधित करते हुए निदेशक उद्यान डॉ राघुवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा की बहराइच जनपद की भूमि कृषि उत्पादन के लिए उर्वरकता परक है ।पूर्व अपर निदेशक प्रसार (कृषि) आनंद त्रिपाठी ने कहा कि कम्पनी द्वारा प्राथमिकता के आधार पर मॉडल डेयरी , मधुमक्खी पालन , मछली पालन व मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए परियोजनाओं का चयन कर उन्हें अतिशीघ्र धरातल पर लाया जाएगा।
मत्स्य विभाग के पूर्व निदेशक विजय प्रताप सिंह ने कहा कि बहराइच जिले में मत्स्य पालन की असीम संभावनाएं है। कम्पनी द्वारा चयनित किसानों को उन्नतशील प्रजाति के मत्स्य बीज व तकनीकी पैकेज के द्वारा विक्रय व्यवस्था की बहुआयामी व्यवस्था बनाई गई है।प्रगतिशील कृषक शक्ति भूषण त्रिपाठी ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर जोर दिया।उद्यान निरीक्षक लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मधुमक्खी पालन और मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को उद्यान विभाग से जोड़कर और अधिक मजबूती के साथ संचालित किया जाएगा।एग्रो स्मार्ट सिटी हब के महाप्रबंधक डॉ अय्यूब हुसैन ने कहा कि कृषि उत्पादकता क्षेत्र में किसानों की बड़ी ख्याति है,यहाँ के किसान परिश्रमी हैं ।कार्यक्रम का संचालन कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रगतिशील कृषक प्रदीप कुमार सिंह ने किया।कंपनी के महाप्रबंधक ने प्रगतिशील किसान लाल बहादुर तिवारी , प्रदीप सिंह , आलोक शुक्ल , संजीव श्रीवास्तव , ए के पाण्डेय , ओंकार नाथ गुप्त , देव राज जायसवाल , पंकज साहू आदि को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।समापन अवसर पर महामना मालवीय मिशन के तत्वावधान में उपस्थित किसानों को विषमुक्त खेती व नशामुक्त गांव महाअभियान से जोड़ने का संकल्प लिया गया।
डीजल पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती, पेट्रोल के निर्यात पर बढ़ा शुल्क! 16 अक्टूबर…
Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…
फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…
कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…
फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…