Categories: Uncategorized

एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन यूपी, देवरिया के संयोजक बने केशव प्रताप शाही

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
एकेडमिक रिसोर्स पर्सन्स एसोसिएशन के बैनर तले रविवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र देवरिया सदर के शिक्षक भवन में बैठक संपन्न हुई।बैठक में देवरिया के विभिन्न ब्लॉकों के चयनित ए आर पी शामिल हुए।अध्यक्षता पूर्व ए आर पी जिला अध्यक्ष विपिन दूबे एवं संचालन एआरपी सगीर अहमद खान ने किया।बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया।जितेंद्र यादव ने एआरपी के कार्य और दायित्व पर विस्तृत चर्चा किया । सतेंद्र कुमार पाण्डेय ने सहयोगात्मक पर्ववेक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा किया।
डा पंकज शुक्ल ने पूर्व संगठनात्मक अनुभव एवं ए आर पी के कार्यों में आने वाले चुनौतियों को बताया।पूर्व की जिला इकाई को मंडल अध्यक्ष डॉ पंकज शुक्ला ने भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी के गठन की अनुमति प्रदान की।जिसमें सर्व सम्मति से केशव प्रताप शाही को जिला संयोजक नियुक्त किया गया।सह संयोजक के रूप में संजय कुमार पांडे,सगीर अहमद खान ,मुन्ना अंसारी,नितेश कुमार गुप्ता एवं नवीन कुमार गुप्ता को मीडिया प्रभारी का कार्य सौंपा गया।जिसका पूरे सदन में सभी ने जोरदार तालियों के साथ सभी पदाधिकारियो का स्वागत किया।पूर्व जिलाध्यक्ष बिपिन दूबे ने नवीन समिति को बधाई दिया और हर संभव सहयोग करने की बात कही।नव नियुक्त जिला संयोजक केशव प्रताप शाही ने कहा संगठन किसी साथी के साथ अन्याय नहीं होने देगा।अपने जनपद को निपुण बनाने में हम सभी मिल कर कार्य करेंगे।कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, सतेंद्र कुमार पांडे प्रेमचंद मद्धेशिया, सचिंद्र देव, प्रियंका जायसवाल, राजीव माल, मिथिलेश कुमार सिंह, विशाल राय ,नीरज कुमार पांडे ,चंदन कुमार गुप्त ,रमेश नाथ तिवारी, मुन्ना अंसारी, संदीप जयसवाल ,धीरज कुमार उपाध्याय,अवनीश कुमार दुबे ,कृष्ण कुमार, आशुतोष कुमार गुप्त मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

8 minutes ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

20 minutes ago

बेल्थरा रोड क्रॉसिंग पर मालगाड़ी देख मची अफरातफरी

जाम में फंसे वाहनों के बीच पहुंची ट्रेन, पांच मिनट रुकी रही बलिया(राष्ट्र की परम्परा)…

2 hours ago

खुले केबिल ट्रेंच में गिरने से बच्चे की दर्दनाक मौत

मण्डलायुक्त ने दिए जांच के आदेश, टेक्निकल सुपरवाइजर सेवा समाप्त अवर अभियंता के निलंबन की…

2 hours ago

डीएम का बड़ा एक्शन प्रधान के अधिकार सीज पंचायत पर प्रशासन का कब्जा

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)जिले में ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़ा रुख…

2 hours ago

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा शहर में खुलेंगे चार नए ट्रैफिक थाने

अवैध पार्किंग और ई-रिक्शा की मनमानी पर लगेगी लगाम निर्धारित रूट पर ही चलेंगे ई-रिक्शा…

2 hours ago