बलिया( राष्ट्र की परम्परा)15 अक्टुबर..सरयू नदी के बढ़े जलस्तर से प्रभावित इलाकों का दौरा जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को किया। उन्होंने सिकंदरपुर व बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ खंड के अभियंताओं को निर्देश दिए कि टीएस बंधे के अलावा सरयू किनारे सभी छोटे-बड़े बन्धों पर भी सतत निगरानी रखी जाए। कहीं भी अगर थोड़ा बहुत भी रिसाव की समस्या आए तो उसे युद्धस्तर पर लगकर दुरुस्त करा दिया जाए। जिलाधिकारी ने डुहा बिहरा में जाकर बाढ़ की स्थिति को देखा। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि उनके हर परिस्थिति में सरकार और जिला प्रशासन उनके साथ है। वहां से बेल्थरारोड क्षेत्र में निकलीं और कोइली मोहान रेगुलेटर का निरीक्षण किया। रेगुलेटर में भी हल्का रिसाव होने की समस्या देखने पर उसे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।
👉जिलाधिकारी सरयू नदी से प्रभावित इलाकों का किया दौरा
इसके बाद तुर्तीपार-टन्गुनिया बंधे पर चैनपुर गुलौरा के पास हल्का रिसाव की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची और बाढ़ खंड के अभियंताओं के माध्यम से युद्ध स्तर पर बचाव कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बन्धों पर निगरानी रखी जाए। बाढ़ जैसी स्थिति में थोड़ी भी लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर भी थे।
संवाददाता बलिया…
देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…
ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…
यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: वोट डालने से पहले जरूर जान लें ये जरूरी बात!…
फोटो सौजन्य से पीके तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग गई थी महिला, मौत के…
फोटो पीके मणिपुर में फिर भड़की आक्रोश की आग! दो मैतेई पुरुषों की हत्या के…
Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…