Categories: Uncategorized

नगर पालिका चुनाव में कायस्थों ने भरी हुंकार

एक मंच पर एक साथ दिखे कायस्थ संगठन के प्रतिनिधि

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं श्री चित्रगुप्त समाज द्वारा शहर के सी०के० लॉन्स में मतदाता जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल,बाराबंकी जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, एम०एल०सी०डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरण टेकड़ीवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक सुशील श्रीवास्तव व धमेंद्र श्रीवास्तव रहे जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्तजी का आशीर्वाद लेकर किया गया।कार्यक्रम में एक ही मंच पर कई संगठनों के कायस्थजन एक साथ दिखे।मतदाता जागरूकता विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने मौजूद कायस्थ प्रबुद्ध वर्ग से आगामी चार मई को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ने से परिणाम अपने पक्ष में आएंगे।उन्होंने मौजूद लोगों से नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी को वोट एवं सपोर्ट देने के लिए निवेदन किया।सदर विधायिका अनुपमा जायसवाल ने कहा कि कायस्थ भगवान ब्रह्म के अंश है।ब्रह्म की काया से उत्पन्न हुए इसलिए कायस्थ कहलाए।श्रीमती जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी ने कायस्थ वर्ग को एक प्रबुद्ध वर्ग बताया।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।बाराबंकी से आये पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने अपने ओजस्वी भाषण से भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया।उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को वोट व सपोर्ट करने की बात कही।मंच संचालन करते हुए एबीकेम 2150 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हिन्दुत्व और कायस्थ एक सिक्के के दो पहलू है।उन्होंने बताया केंद्र में मोदी सरकार एवं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के साथ निकाय में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार आवश्यक है इसलिए कायस्थ एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं।जनपद से पहुंचे कायस्थों ने भाजपा प्रत्याशी सुधा देवी को समर्थन दिया।कार्यक्रम को कुलदीप सिन्हा, श्रवण निगम, अनुज श्रीवास्तव,सुशील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।इस दौरान आनंद मोहन प्रधान, डॉ.विश्वनाथ श्रीवास्तव,सचिन श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, हेमा निगम, संध्या श्रीवास्तव, स्मिता श्रीवास्तव, रीति श्रीवास्तव, मुरारी श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव,एकता भटनागर,मंजू निगम,सत्येंद्र निगम,उत्कर्ष श्रीवास्तव सहित जनपद से आए कायस्थजनों ने सहभागिता की।

rkpnews@desk

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

13 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago