पर्यटकों के लिए खुला कतर्निया, जंगल सफारी शुरू

मुख्य अतिथि विधायक सरोज सोनकर ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आदिवासी गांव में बने होम स्टे का हुआ उद्घाटन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l मानसून सत्र में पांच महीने बंद के बाद आज कतर्नियाघाट के कपाट पर्यटकों के लिए एक बार पुनः खुल चुके हैं । बाघ, तेंदुआ, हाथी, गैंडा, मगरमच्छ, घड़ियाल, डॉल्फिन समेत अन्य दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतुओं से भरा कतर्नियाघाट का जंगल पर्यटकों के सैर सपाटे के लिए तैयार हो चुका है ।
पर्यटन स्थल कतर्नियाघाट के पर्यटन सत्र का शुभारंभ भव्य तरीके से कतर्नियाघाट रेंज के इंटरप्रटेशन सेंटर पर मंगलवार 15 नवम्बर को निर्धारित समय दोपहर 2 बजे किया गया । पर्यटन सत्र की शुरुआत हवन पूजन के साथ भव्य तरीके से किया गया । पर्यटन सत्र को शुभ बनाने के लिए किए गए हवन पूजन में डीएफओ व विधायक समेत वन विभाग व वन निगम के कई अधिकारियों ने पूजा की । हवन पूजन के बाद मुख्य अतिथि रहीं बलहा विधायक सरोज सोनकर व डीएफओ आकाशदीप बधावन द्वारा फीता काटकर पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया । उद्घाटन के बाद अतिथियों द्वारा शैक्षिक भृमण पर आए स्कूली बच्चों को जंगल सफारी के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । शुभारंभ के मौके पर भारत नेपाल सीमा पर बसे बर्दिया गांव में आदिवासी समाज को उनके आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए बनाए गए होम स्टे का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया । वहीं उद्घाटन में वन्य जीवों के 3डी चित्रों और पुतलों से सजा हुआ प्रकृति व्यख्या केंद्र व आकर्षण का केंद्र बना रहा । वहीं घड़ियाल सेंटर पर बनाए गए कतर्नियाघाट ऑफिसियल इंष्टाग्राम सेल्फी प्वॉइंट पर पर्यटकों ने घूब सेल्फी ली । प्रभागीय वनाधिकारी ने कतर्नियाघाट भृमण पर आए स्कूली बच्चों व पर्यटकों का वन विभाग की टीम के साथ स्वागत किया । इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल, वन क्षेत्राधिकारी विजय कुमार मिश्रा, डीएलएम वन निगम आर एन सिंह, फ्रैंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवानदास लखमानी, रेंजर रामकुमार, अंकुर राव, मयंक पांडे, दुधवा फाउंडेशन के आउटरीच प्रोग्राम इंचार्ज सास्वत राज, अन्नू शुक्ला, हीरालाल यादव, अवध नरेश शुक्ला आदि मौजूद रहे ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

7 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

7 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

7 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

7 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

10 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

10 hours ago