बरठा चौराहा पर कर्पूरी ठाकुर जयंती, विचार गोष्ठी आयोजित

बरठा चौराहा/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार को बरठा चौराहा पर राष्ट्रीय समानता दल, सीपीआई सहित अन्य संगठनों के तत्वावधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर “वंचित समाज की आवाज—बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय की जीवित विचारधारा थे और वंचित समाज के अधिकारों के सजग प्रहरी रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में अधिकारों को लिखा, बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा ने सड़क से सदन तक संघर्ष किया और कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता में आकर इन अधिकारों को लागू किया। उन्होंने पिछड़े वर्गों, महिलाओं और गरीब सवर्ण समाज को आरक्षण देकर सामाजिक न्याय को मजबूती प्रदान की।

राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने के लिए अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की, जिससे गरीब और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिला।

ये भी पढ़ें – योगी नाथ इंटर कॉलेज में दिव्यांग मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

सीपीआई (एमएल) नेता शिवाजी राय ने अपने संबोधन में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने भूमि बंदोबस्त और सिंचाई संसाधनों को मजबूत कर किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त किया और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया।

खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर अन्याय के विरुद्ध एक जीवंत संघर्ष थे। उन्होंने शोषित और पीड़ित वर्ग के हक और अधिकार के लिए जीवन भर संघर्ष किया और समाज में समानता की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।

भाकपा जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने समाज के दबे-कुचले लोगों को उबारने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने मजदूरों, नौजवानों, किसानों और गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को हमेशा प्राथमिकता दी।

ये भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस परेड, परेड पूर्वाभ्यास निरीक्षण, एसपी संजीव सुमन, देवरिया पुलिस, गणतंत्र दिवस तैयारी

समान शिक्षा आंदोलन के नेता डॉ. चतुरानंदन ने कर्पूरी ठाकुर को समान शिक्षा और मातृभाषा में शिक्षा का समर्थक बताया। प्रदेश सचिव (रासद) अनिल कुमार शर्मा एवं जिला पंचायत सदस्य कलेक्टर शर्मा ने बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को अन्याय के खिलाफ बगावत का प्रतीक बताया।
राष्ट्रीय समानता दल के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुष समाज की सशक्त आवाज थे, जिनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है।

कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार मोनू (संयोजक, विद्यार्थी युवजन सभा) ने किया। अतिथियों का स्वागत अभय कुमार एवं विमलेश कुमार ने किया। कार्यक्रम में शेषमणि, राजाराम कुशवाहा, हरेराम शर्मा, रामशकल, लेफ्टिनेंट सुरेश कुशवाहा, सोनू शर्मा, मालती देवी, तुलसी देवी सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।

अन्य वीडियो:

Karan Pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

8 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

10 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

10 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

11 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

11 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

11 hours ago