मड़हे में आपत्तिजनक स्थिति में पत्नी व उसके प्रेमी को पकड़ा था कमलेश,पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर लाठी से पीटकर की थी पति की हत्या
मृतक के चचेरे भाई का था तिलक, पत्नी प्रेमी संग मना रही थी रंगरेलियां
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद हत्याकांड मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर (धतूरी टोला) गांव निवासी कमलेश बिंद 34 वर्ष पुत्र स्व. लाल बच्चा बिंद के चचेरे भाई का तिलक गुरुवार को था। जहां कमलेश गया हुआ था। उधर, मृतक की पत्नी व उसका प्रेमी राजेश साहनी निवासी श्रीपतिपुर धतुरी टोला खेत में स्थित मड़हे में रंगरेलियां मना रहे थे। इधर मृतक कमलेश को शंका हुई तो वह पत्नी को ढूढ़ते हुए खेत स्थित मड़हे में पहुंचा, जहां पत्नी व उसके प्रेमी राजेश को आपत्तिजनक हाल में पकड़ लिया। इसके बाद तीनों में हाथापाई हुई। फिर प्रेमी व उसकी प्रेमिका ने लाठी से पीटकर हत्या कर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी खेत में शौच करने जा रहे ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जब छानबीन शुरू किया तो मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी राजेश साहनी हत्यारा निकले। इसके बाद पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया। जिससे एसपी देव रंजन वर्मा ने पूछताछ की। जबकि पत्नी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। मृतक दो भाई है। बड़ा भाई टुनटुन गुजरात में नौकरी करता है। जबकि कमलेश दुबई में नौकरी करता था। आठ माह पूर्व पिता की मौत के बाद उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दुबई से आया था, तब से दुबई नहीं गया। उधर दुबई जाने के बाद उसकी पत्नी व गांव के ही राजेश साहनी के बीच प्रेम प्रसंग परवान चढ़ता गया। जब पति ने आपत्तिजनक हाल में दोनों को पकड़ लिया तो दोनों ने मिलकर कमलेश की हत्या कर दिया।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वीरता, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक महाराणा प्रताप…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…
युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…
नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…
ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…