श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा संगीतमय रामकथा यज्ञ हेतु कलश यात्रा संपन्न

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) प्राप्त समाचार के मुताबिक भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग पुलिस चेक पोस्ट के बगल इस्थीत काली माता मन्दिर के निकट नव निर्मित हनुमान मंदिर में समस्त ग्राम वासियों एवं गांव के लोगों द्वारा श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ संगीत मय रामकथा यज्ञ प्रारंभ हेतु कलश यात्रा का आयोजन किया गया जो दिनांक 19/02/024 को दिन के 9,30 am से नव निर्मित मन्दिर स्थल से शुरू हो कर श्री राम जानकी पोखरा इंगुरी सराय तक गया तथा वहां से जल ले कर सभी श्रद्धालु भक्त इस्त्री, पुरुष,माताएं,बहन, वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचे शैल जी शांडिल्य के मुखारविंद से संगीतमय रामकथा सायं 4,00 पीएम से शुरू होगा जो इस यज्ञ हेतु निकले कलश यात्रा में सोमवार को 9,30 बजे से भारी संख्या में लोगों की जन सहभागिता देखने को मिली है। इस यात्रा में गाजे बाजे सहित बैंड बाजा के साथ चल रहे लोग भव्य कलश यात्रा में थिरकते नजर आए संगीत मय रामकथा यज्ञ हेतु निकाली गई। इस कलश यात्रा में शामिल लोगों में यात्रा आरंभ स्थल रामपुर बुजुर्ग हनुमान मंदिर से निकलकर श्री राम जानकी मन्दिर इंगुरी सराय के पोखरे तक श्रद्धालुओं में अजब उत्साह देखने को मिली जो जल भर कर पुनः मंदिर परिसर में आने तक बरकरार रही वापस आकर सकुशल कलश स्थापना के साथ ही कलश यात्रा कार्यक्रम संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जय श्री राम के जय घोष होते रहे इस दौरान यज्ञ के यजमान राजीव मिश्र राजू, उमेश मिश्र, अनिल मिश्र ग्राम कविता निवासी वकील साहब सहित कुल 6 लोग यजमान रहे आयोजक मंडल के , सूर्य प्रकाश मिश्र, राधे कृष्ण शुक्ल, अतुल मिश्र,विशुद्धा नन्द मिश्र (एक्स इंस्पेक्टर) , शशिभूषण , घनश्याम मिश्र, राजीव मिश्र,रमेश पांडेय, उमेश, नरेंद्र तिवारी,विधाभूषण,अनिल, भाजपा युवा मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष राहुल सिंह सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

औरैया में बीएलओ को सख्त निर्देश, लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी का तत्काल निस्तारण करें

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे औरैया विशेष पुनरीक्षण अभियान…

50 minutes ago

देवरिया में वित्तीय साक्षरता मेगा कैंप आयोजित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत 11 फरवरी 2026 को तरकुलवा CFL…

51 minutes ago

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों का कराएं नामांकन-खण्ड शिक्षा अधिकारी

मईल/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।भागलपुर ब्लाक के समस्त मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में निशुल्क एवं अनिवार्य बाल…

54 minutes ago

13 फरवरी अंतिम तिथि: दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन में सुधार का मौका

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा…

59 minutes ago

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा का अनुपम उदाहरण-कुलपति

त्रिस्तरीय प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों एवं सम्बन्धित शिक्षकों को सम्मानित किया गया गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)दीनदयाल…

1 hour ago

देवरिया में अंतरजनपदीय चोरी गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद देवरिया में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago