गोरक्षधाम परिसर में कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ

भारत और नेपाल की 45 टीम करेंगी प्रतिभाग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के गोपालपुर स्थित मिनी गोरक्षधाम मंदिर प्रांगण में गोरक्ष युवा क्लब द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में भारत व नेपाल की 45 टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का समापन 09 अक्तूबर को होगा। फाइनल में विजेता टीम को 32000 हजार, उप विजेता को 16000 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10000 रुपए नेपाली का नगद इनाम दिया जाएगा। मैच शुभारंभ अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता पाल्हीनंदन 2 द्वारा फीता काटकर किया गया। पहला कबड्डी मैच पाल्हीनंदन बनाम राजाबारी के बीच खेला गया जिसमें पाल्हीनंदन की टीम विजयी रही। दूसरा मैच ब्लैक वैरियर भरवलिया बनाम पिपरा के हुआ जिसमे ब्लैक वैरियर ने जीत हासिल की। तीसरा मैच हरपुर योद्धा बनाम किंग्स आफ एमआरजे के बीच हुआ। जिसमे हरपुर योद्धा की टीम विजेता रही। पहले दिन का आखिरी मैच सानो महुअवा बनाम गोपालपुर के बीच खेला गया। दर्शक अपनी अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए हूटिंग करते दिखाई दिए। इस दौरान गोरक्ष युवा क्लब के अध्यक्ष ऋषिमणि पटेल, उपाध्यक्ष, महेंद्र हरिजन, पप्पू यादव,अजय कुशवाहा, मोहन कोहार, सदस्य राम किशोर खटीक, त्रिजुगी यादव, प्रभुनाथ पटेल, राजेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) तहसील सिकन्दरपुर में प्रशासन द्वारा किसानों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन…

6 minutes ago

रबी कटाई में आग से बचाव को लेकर प्रशासन सख्त, कंबाइन मालिकों को दिए निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)रबी मौसम 2026 के दौरान फसल कटाई के समय आगजनी की घटनाओं…

10 minutes ago

डायल 112 की चार नई गाड़ियों को एसपी ने दिखाई हरी झंडी, पत्रकारों संग की संवाद गोष्ठी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की…

30 minutes ago

स्कूल चलो अभियान के तहत को लेकर जागरूकता रैली

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)प्राथमिक विद्यालय जयनगर नंबर -2 पर नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष ने अंक पत्र…

33 minutes ago

निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता पर विशेष जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल/रोल प्रेक्षक अखिलेश सिंह…

36 minutes ago

AAP Rajya Sabha: राघव चड्ढा से छीना उपनेता पद, पार्टी ने सचिवालय को भेजा नोटिस

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को…

3 hours ago