न्याय चला निर्धन के द्वार

न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया देवेन्द्र सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि यह प्रचार वाहन लोक अदालत की सफलता में कारगर साबित होगा। उन्होंने कहा कि लोक अदालत सुलह समझौते का सशक्त माध्यम है जिसके लिए आमजनमानस अपने सुलहनीय वादों कों निस्तारित करावें। वही छोटे फौजदारी मामलों में अपने जुर्म स्वीकार करके अपना वाद समाप्त करा सकते है। न्याय चला निर्धन के द्वार के उद्देश्य को अपनाकर प्रचार वाहन के द्वारा गरीबों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाने व विधिक जानकारी के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत मे निस्तारित होने वाले वादों के संबंध में जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबें द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु समस्त न्यायिक अधिकारी व सम्बन्धित विभाग से एक साथ आगे आने का आह्वान किया। सचिव ने कहा कि प्रचार वाहन के द्वारा आम जनमानस को अपने मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कर उसे निस्तारित करने हेतु जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में धारा 138 एन0आई0एक्ट, बैंक वसूली वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत, जल एवं सर्विस से संबंधित मामलें, राजस्व एवं सिविल वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया जाना हैं। इस अवसर पर अपर जिला जज छाया नैन, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत संजय कुमार सिंह , अपर जिला जज मनोज तिवारी, अपर जिला जज मृदांशु कुमार, अपर जिला जज जगन्नाथ, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदरपाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट, बैंक कर्मी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

RCB vs GT Playing 11: क्या फाइनल में खेलेंगे फिल सॉल्ट? गुजरात अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतर सकती है

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। आईपीएल 2026 का महामुकाबला अब बस कुछ ही घंटे दूर है।…

2 hours ago

Export Levies: पेट्रोल, डीजल और ATF के निर्यात पर केंद्र सरकार ने बढ़ाया शुल्क, 1 जून से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमानन टर्बाइन ईंधन (ATF)…

2 hours ago

Deoria News: बरियारपुर थाने के दरोगा पर रिश्वत और अवैध खनन संरक्षण के आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट वायरल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा को लेकर…

2 hours ago

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर भड़के राहुल गांधी, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘बदले की राजनीति का घिनौना रूप’

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी…

6 hours ago

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

8 hours ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

8 hours ago