संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में जिला प्राधिकरण के सचिव विकास गोस्वामी द्वारा आवासीय बालिका विद्यालय चकदही में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की बच्चियों ने गरीबी और अमीरी पर एक प्रेरक नाटक की प्रस्तुति दी।
जिला प्राधिकरण के सचिव श्री गोस्वामी द्वारा बताया गया कि बालिकाओं को अपने कानूनी अधिकार के बारे में जानना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा ‘‘जब आप एक लड़की को शिक्षित करते हैं, तो आप एक राष्ट्र को शिक्षित करते हैं’’ इसके अलावा किशोर न्याय अधिनियम 2015 व नियम 2016 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी देते हुए बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
शिविर में नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, बालिका समृद्धि योजना, CBSE उड़ान स्कीम, माध्यमिक शिक्षा के लिए लड़कियों के लिए प्रोत्साहन की राष्ट्रीय योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार द्वारा भी छात्रवृत्ति योजना समेत कई योजनाओं के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर एडवोकेट सुधीर श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य सच्चेलाल समेत तमाम छात्राएं, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
AI निर्मित हरदोई में खून से मांग भरने का दावा, डेढ़ साल साथ रहने के…
कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ से देश में शोक की लहर! 19 श्रद्धालुओं की मौत से…
फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…
शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…
शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…
AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…