संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेंद्र कुमार सिंह द्वारा जिला कारागार संत कबीर नगर का निरीक्षण किया गया। सभी बंदियों के बैरक में जाकर उनसे बात चीत की गई तथा बीमार बंदियों के स्वास्थ संबंधी हाल चाल लिए गए। जिला कारागार के भण्डारगृह में जाकर खाद्य सामग्रियों को जांचा परखा एवं एक्सपायरी डेट इत्यादि की जांच की गयी। बंदियो को हीटवेव से बचाव के हेतु जेल अधीक्षक को उचित प्रबंध करने हेतु निर्देशित किया। न्यायिक अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने निरुद्ध बंदियों को बताया गया कि यदि वह अधिवक्ता रखने में असमर्थ हों जिला प्रधिकरण के निःशुल्क अधिवक्ता मांग सकतें हैं। जेलर को हिदायत दी गयी कि प्रतिबंधित सामग्रियां जेल के अंदर ना आने पाए। निरीक्षण के दौरान कारागार अधीक्षक राजेश कुमार राय, अस्सिस्टेंट लीगल ऐड डिफेंस कॉउंसिल मोहम्मद दानिश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
कानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में 6 से 8 अप्रैल 2026 तक…
तेहरान/मिडिल ईस्ट (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम…
ईरान में बढ़ा तनाव: अमेरिकी चेतावनी के बीच युवाओं की ‘मानव श्रृंखला’ से जवाब, दुनिया…
भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…