पत्रकार पंकज मिश्रा हत्या मामला: दो आरोपी गिरफ्तार, जांच में कई सनसनीखेज खुलासे

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र के जाखन में रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अमित सहगल (51) निवासी कैंट क्षेत्र देहरादून और पार्थो शील (45) निवासी मुंबई शामिल हैं। यह गिरफ्तारी मृतक पत्रकार के भाई अरविंद मिश्रा की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे के बाद की गई।

पुलिस के अनुसार, 15 दिसंबर की रात जाखन स्थित दून विहार में पत्रकार पंकज मिश्रा के घर में कुछ लोग जबरन घुस आए। आरोप है कि अमित सहगल ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकार के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले के दौरान सीने और पेट पर लगातार लात-घूंसे मारे गए, जिससे मौके पर ही उनके मुंह से खून निकलने लगा। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों को यह जानकारी थी कि पंकज मिश्रा दिल और लिवर की बीमारी से पीड़ित थे।

ये भी पढ़ें –आंखों के इलाज के लिए गुपचुप दिल्ली यात्रा, मीसा भारती के आवास पर ठहरे राजद सुप्रीमो

मारपीट के बाद आरोपियों ने पंकज मिश्रा का मोबाइल फोन छीना और जब उनकी पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को फोन करने की कोशिश की तो उसका फोन भी छीनकर बदसलूकी की गई। किसी तरह आरोपियों के जाने के बाद पंकज मिश्रा ने राहगीर के फोन से पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रात में मेडिकल जांच न कराने की बात कहकर पंकज मिश्रा ने सुबह कार्रवाई की बात कही।

घटना के कुछ घंटे बाद तड़के करीब तीन बजे अचानक पेट दर्द की शिकायत के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103, 304, 333 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर पंकज मिश्रा द्वारा की गई एक पोस्ट से नाराज होकर यह हमला किया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी, मकान मालिक और आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच के लिए साइबर सेल, एसओजी और फोरेंसिक टीम को लगाया गया है और जांच पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

स्कूलों में खसरा-रूबेला टीका: अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी

देवरिया में एमआर टीकाकरण अभियान 2026: 16 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को लगेगा खसरा-रूबेला…

48 minutes ago

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

56 minutes ago

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

1 hour ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

2 hours ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

2 hours ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

7 hours ago