ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मृणाली ने एसडीएम सदर का पदभार ग्रहण किया

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
2021 बैच की आईएएस अधिकारी मृणाली अविनाश जोशी एसडीएम सदर का पद भार किया ग्रहण।प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजनाओ को अमली जामा पहनाने के लिए अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ मिलकर महत्वकांक्षी योजनाओं को गुणवत्ता युक्त निष्पक्ष बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर मृणाली अविनाश जोशी ने बताया कि हमारे कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित के साथ उचित न्याय संगत न्याय देने का कार्य किया जायेगा। अधिवक्ताओं के साथ सामंजस बनाकर न्यायालय के कार्यों को निस्तारण करने का कार्य किया जाएगा जिससे वादकारियों को समय से न्याय मिल सके।
संघ लोक सेवा आयोग से चयनित 2021 बैच की आईएएस मृणाली अविनाश जोशी का पहला पोस्टिग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर था जिन्हें शासन ने गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया, जिन्हे बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने सदर तहसील का एसडीम बनाया जो शुक्रवार को अपने कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। कार्यालय के संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी फरियादी को बार-बार परेशान ना किया जाए, किसी भी पटल पर कोई भी फाइल लंबित नहीं रहनी चाहिए समया अवधि के अंदर निस्तारित करने का कार्य करेंगे
मृणाली अविनाश जोशी महाराष्ट्र प्रदेश के पुणे की रहने वाली हैं। अर्थशास्त्र में स्नातक एवं पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय में स्नातकोत्तर डिग्री धारक हैं।अब गोरखपुर में एसडीएम सदर रहते हुए मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजनाओ परियोजनाओं को अपने सहयोगीयो के साथ मिलजुल कर कार्य करते हुए, बुलंदियों पर ले जाने का कार्य करूंगी। जिससे सदर तहसील वासियों को मुख्यमंत्री के महत्वकांक्षी योजनाओं व परियोजनाओं का लाभ मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

पिंक बूथ पर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों…

2 minutes ago

देवरिया में सड़क हादसे से मचा हड़कंप, दो मोटरसाइकिलें टकराईं; एक घायल की एक की मौत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे ने…

1 hour ago

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

3 hours ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

4 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

4 hours ago