गोजए और प्रेस क्लब गोरखपुर का संयुक्त आयोजन

गोष्ठी के दौरान अलंकृत होंगे पत्रकार, समाजसेवी

वर्तमान पत्रकारिता से समाज की अपेक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जर्नलिस्ट एसोसिएशन और प्रेस क्लब गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 10 नवंबर को एक गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा तथा इस दौरान पत्रकारिता की चुनिंदा हस्तियों को याद करते हुए उनकी स्मृति में वरिष्ठ पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह और प्रेस क्लब गोरखपुर के अध्यक्ष मृत्युंजय शंकर सिंहा ने दी। रत्नाकर सिंह ने बताया की समाज को वर्तमान में पत्रकारों से बहुत अपेक्षाएं हैं, लेकिन बहुत स्थितियां ऐसी आती है जहां पत्रकारिता समाज के आरोपों के निशाने पर होती है ऐसे में समाज की एक पत्रकार से और पत्रकारिता से क्या अपेक्षा है, इस संबंध में एक विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी का विषय प्रवर्तन आकाशवाणी के पूर्व समाचार संपादक रमेश चंद्र शुक्ला करेंगे। तथा संचालन वरिष्ठ पत्रकार शफी आजमी और आकाशवाणी उद्घोषिका नूतन मिश्रा संयुक्त रूप से करेंगे। गोष्ठी में जी न्यूज़ के पूर्व स्टेट हेड, राइटर और वरिष्ठ पत्रकार मनोज राजन त्रिपाठी मुख्य वक्ता होंगे। समारोह की अध्यक्षता गोरखपुर के महापौर डॉक्टर मंगलेश श्रीवास्तव करेंगे। गोरखपुर क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑस्कर के लिए नामित फिल्म कलाकार और गोरखपुर के लोकप्रिय सांसद रवि किशन शुक्ला उपस्थित रहेंगे. विशिष्ट अतिथि के रूप में लेखक और वरिष्ठ विधिवेत्ता पूर्व प्रशासनिक अधिकारी राकेश त्रिपाठी, रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह और गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी के साथ विधायक विपिन सिंह और बस्ती से विधायक और पूर्व सहायक सूचना निदेशक हंसूराम उपस्थित रहेंगे। सिंह ने बताया कि इस अवसर पर गोरखपुर की पत्रकारिता को एक निर्णायक धार देने वाले पत्रकार स्वर्गीय रोहित पांडेय, स्वर्गीय रत्नेश मिश्रा दूरदर्शन, स्वर्गीय दिनेश राय आकाशवाणी गोरखपुर और स्वर्गीय राजीव केतन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फोटो जर्नलिस्ट की स्मृति में शलभमणि त्रिपाठी, वागीश धर द्विवेदी, अभिलाष भट्ट और धीरज श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। गोरखपुर में समाज सेवा का एक आयाम निर्धारित करने वाले स्वर्गीय समाजसेवी डॉक्टर अशोक श्रीवास्तव को प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय बालकृष्ण बजाज स्मृति लाइफटाइम सम्मान से विभूषित किया जाएगा। इनके साथ ही महिला शक्ति के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की वर्तमान उपाध्यक्ष चारु चौधरी और देवरिया नगर पालिका परिषद की विगत तीसरे टर्म में अध्यक्ष अलका सिंह को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Karan Pandey

Recent Posts

Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रीमियम पेट्रोल 11 रुपये तक बढ़ा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार…

2 hours ago

Iran-US Tension: 18 अमेरिकी कंपनियों को ईरान की धमकी, गूगल-एप्पल भी निशाने पर

वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

2 hours ago

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

4 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

5 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

6 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

13 hours ago