जदयू विधायकों की खरीद-फरोख्त मामला: बीमा भारती समेत चार को ईओयू का नोटिस, 21 जुलाई को तलब

पटना (राष्ट्र की परम्परा)
बिहार में सियासी उठापटक के बाद अब कथित विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला जोर पकड़ रहा है। नीतीश कुमार द्वारा पिछले वर्ष एनडीए में वापसी के बाद राज्य में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदला। इसी क्रम में जदयू विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त के मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने जांच की गति बढ़ा दी है।

ईओयू ने इस मामले में पूर्व मंत्री और तत्कालीन जदयू विधायक बीमा भारती समेत चार लोगों को नोटिस जारी किया है। इन सभी को 21 जुलाई को पूछताछ के लिए आर्थिक अपराध इकाई कार्यालय, पटना में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

ईओयू की ओर से नोटिस प्राप्त करने वालों में बीमा भारती के अलावा संजय पटेल, प्रमोद कुमार और सनी कुमार शामिल हैं। बीमा भारती पर इस मामले में मोटी रकम लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वहीं, शेखपुरा से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार की भूमिका भी अब जांच के घेरे में आ गई है, जिसपर ईओयू की नजर बनी हुई है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, यह मामला उस वक्त का है जब राज्य में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं जोरों पर थीं और विधायकों के पाला बदलने की संभावनाएं जताई जा रही थीं।

EOU अब इस पूरे मामले में पैसों के लेनदेन, स्रोत और संभावित साजिशकर्ताओं की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है। पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

सियासी हलचल तेज:
राजनीतिक गलियारों में इस जांच को लेकर एक बार फिर हलचल मच गई है। जहां विपक्ष इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रहा है, वहीं सत्तापक्ष इस कार्रवाई को कानून का हिस्सा मान रहा है।

इस मामले पर आगे की कार्रवाई और पूछताछ के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। EOU की जांच अब राज्य की सियासत का अहम मोड़ बनती जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मिठाई ताजा या पुरानी? काउंटर पर ‘टुडे’ लिखा, खाद्य सुरक्षा विभाग से जवाब मांग रहे सवाल

देवरिया में मिठाई की दुकानों पर ‘टुडे’ का खेल! पुरानी मिठाई को ताजा बताकर बेचने…

4 hours ago

₹2 के चक्कर में रेस्टोरेंट पर ₹1.06 लाख की मार! ₹18 की बोतल ₹20 में बेचना पड़ा भारी

ग्राहक के दो रुपये लौटाने से इनकार पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग का बड़ा आदेश; जानिए…

4 hours ago

ट्रंप से मस्क तक बदले अमेरिकी सुर! रूस के तेल से लेकर H-1B वीजा तक भारत का दबदबा या बदलते वैश्विक समीकरण?

Aiनिर्मित नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर देश…

5 hours ago