जदयू नेता की हत्या: आधी रात ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में हड़कंप

बेगूसराय में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में जताया जा रहा संदेह — गांव में दहशत फैली

बेगूसराय (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार देर रात एक बड़ी वारदात सामने आई, जहां जदयू नेता नीलेश कुमार (37) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के पीरनगर वार्ड नंबर-10 की है। परिवार के अनुसार, नीलेश रोज की तरह भोजन कर मवेशी के बथान में सोने गए थे, तभी आधी रात करीब छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली उनकी छाती, गर्दन और आंख के पास लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।गोलीबारी की आवाज सुनते ही घर वाले दौड़े, लेकिन तब तक करीब 9 बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो चुके थे। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

ये भी पढ़ें –ट्रंप का भारत पर बयान: टैरिफ बढ़ने से वैश्विक बाजार में हलचल संभव

सूचना मिलते ही मंझौल डीएसपी और छौड़ाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। वहीं, एफएसएल टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया और शव को सदर अस्पताल भेजा गया।

मृतक के पिता रामबली महतो ने बताया कि वारदात के दौरान गांव के ही बृजेश कुमार और जयप्रकाश महतो समेत कई लोगों को हथियार लहराते हुए भागते देखा गया। उन्होंने कहा कि हाल में कोई विवाद नहीं था, लेकिन 2019 में जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मुकदमा दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें –शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन: मासूमों से झाड़ू लगवाने पर हंगामा, अधिकारी कटघरे में

बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद ही मुख्य कारण के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। पुलिस ने कई टीमों को लगाया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी एंगल से जांच की जा रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

21 minutes ago

तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…

48 minutes ago

सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर घोसी सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से…

60 minutes ago

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…

1 hour ago

ब्राह्मण महासभा ने कथा वाचक कृष्णचंद्र उपाध्याय को किया सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस…

1 hour ago

मारपीट मे एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक घायल

अभियोग पंजीकृत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार की रात ठेला हटाने को लेकर दो पड़ोसी की आपस…

1 hour ago