अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष बने जयनाथ कुशवाहा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के द्वारा, कोर कमेटी/संचालन समिति/परामर्शदात्री समिति के प्रस्ताव एवं संस्तुति पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद देवरिया का जिलाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा गुड्डन को मनोनीत किया गया है।
जयनाथ कुशवाहा सलेमपुर लोकसभा के महथापार के निवासी एवम पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद के पुत्र है एवम पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा के भाई है।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि जयनाथ कुशवाहा के मनोनयन से जनपद देवरिया में समाज की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं सांगठनिक दशा और दिशा को बल मिलेगा। समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए समाज के लोगों से संगठित होना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि समाज को एक नेतृत्व चाहिए और जयनाथ कुशवाहा को एक नई उम्मीद के साथ अध्यक्ष बनाया है।उन्होंने संगठन कार्य में नई कमेटी को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। मनोनयन के उपरांत जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि समाज ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। समाज के हर व्यक्ति के सहयोग से समाज को एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहता हूं। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
बधाई देने वालो में वीरेन्द्र कुशवाहा,भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,राजेश कुशवाहा,बलवंत कुशवाहा, चंद्रमोहन कुशवाहा,ऋषिकेश कुशवाहा गेनू, जितेन्द्र यादव,मनोज पटेल,दशरथ मौर्य,वृषभान कुशवाहा,सूर्यचन्द्र कुशवाहा,बलबीर सिंह दादा,योगेंद्र कुशवाहा,मुनेश्वर कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा एडवोकेट, ओमप्रकाश मौर्य (पूर्व चेयरमैन), श्याममिलन कुशवाहा एडवोकेट, नन्द कमल कुशवाहा, अभय कुशवाहा, विजय मौर्य आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

3 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

4 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago