मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारियों के खिलाफ जयराम सेवा फाउंडेशन संस्थापक व अध्यक्ष राजाराम जायसवाल द्वारा 25 सितंबर दोपहर 1 बजे आंदोलन करने की घोषणा जयराम फाउंडेशन ने की है। जयराम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजाराम जायसवाल ने बताया कि मानखुर्द पुलिस थाने के अधिकारियो ने 7 जुलाई 2023 रात को माया चव्हाण और उसकी 60 साल मां को पुलिस थाने में 3:30 बजे रात तक रोककर, नितेश आंबेडकर के द्वारा 45000 रुपए का वसूलने के खिलाफ उच्च अधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी पुलिस उप निरीक्षक संतोष चौधरी व दलाल नितेश अंबेडकर के ऊपर अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जयराम सेवा फाउंडेशन ने 29 अगस्त 2023 को उच्च अधिकारियों से माया चव्हाण नाम की लड़की को न्याय दिलाने की मांग की थी,उसके बाद भी उसे महिला को न्याय नहीं मिला । इसलिए जयराम सेवा फाउंडेशन ने आंदोलन करने का पत्र महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महासंचालक, पुलिस आयुक्त को आंदोलन का पत्र दे दिया है। इस पत्र में मुख्य मांग पुलिस उपनिरीक्षक संतोष जोधड़े व नितेश आंंबेडकर पर महिला से वसूली करने का मामला दर्ज करने का है।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…
नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…
बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…
विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…