जम्मू कश्मीर ने 3.0 से कोलकाता को किया पराजित

बघौचघाट। (राष्ट्र की परम्परा)
मदनी खेल मैदान मेहांहरहंगपुर में चल रहे हाजी हसनैन खान मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन मंगलवार का मैच कोलकाता बनाम जम्मू काश्मीर टीम के बीच खेला गया।मैच को जम्मू कश्मीर की टीम ने 3.0 गोल से कोलकाता की टीम को पराजित कर जीत लिया।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि देवेश कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय कर हाथ मिलाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता के पहले हाफ में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर की टीम के खिलाड़ी ने पहले हाफ में 2 मैदानी गोल दाग कर अपनी दबदबा बनाईं।मध्यांतर के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूझते रहे।मुकाबला के अंतिम क्षणों में जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी ने एक और मैदानी गोल दाग कर मैच को अपने नाम कर लिया,जबकि कोलकाता की टीम के खिलाड़ी जूझते रहे लेकिन खाता भी नहीं खोल सके।इस प्रकार मैच को जम्मू कश्मीर की टीम ने 3.0 मैदानी गोल से कोलकाता की टीम को पराजित कर अगले दौर में पहुंच गई।आयोजक फखरुद्दीन खान ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।निर्णायक मकदूम,विकास व अंकित कुमार एवम कमेंट्री अब्दुल रब,सुहेल अंसारी ने किया। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान ताल्हा खान,चुन्नू भाई खान,वसीम अहमद,अशरफ अली,मोहम्मद फतेह,असरार अहमद, अमजद खान,हमीद वारसी,एहतेशाम,सद्दाम सिद्दीकी, सुधीर शर्मा एल,साहिल खान,अभय शर्मा,अबरार खान, हसन खान,अजहरुद्दीन खान,फरीद आलम,शाहिद खान,नुरुल हुदा,वसीम,निसार जीशान आदि मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दुनिया भर में YouTube ठप: Downdetector पर रिकॉर्ड शिकायतें

भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…

31 minutes ago

उत्सव या उत्पात? डीजे की बेकाबू ध्वनि से हर आयु वर्ग संकट में

शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…

47 minutes ago

मृतक होमगार्ड के परिजनों को 38 लाख की सहायता राशि प्रदान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…

52 minutes ago

MSME पहल से पारंपरिक व्यवसायों को नई पहचान

कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…

58 minutes ago

आज के दिन इतिहास में क्या-क्या बदल गया?

🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…

1 hour ago

राशिफल: धन-करियर में बड़ा बदलाव संभव

🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

2 hours ago