एमवीडी टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य
गुजरात(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को देवभूमि द्वारका जिले के भानवाद तालुका के साजदियारी गांव में एक बकरी बोरवेल में गिर गई, तो खंभालिया तालुका के अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने मदद के लिए 1962-एमवीडी कार्यक्रम प्रबंधक डॉक्टर पंकज मिश्रा से संपर्क किया।
इस मामले की जानकारी मिलते ही बिना एक पल की भी देरी किए नजदीकी एमवीडी शेडाखाई को तुरंत मौके पर भेजा गया और एमवीडी की टीम बकरी को बचाकर बाहर निकालने तक वहीं रुकी रही, बकरी को बाहर निकालने के तुरंत बाद एमवीडी के डॉ हार्दिक और ड्राइवर सह ड्रेसर दीपक जोशी द्वारा गहन जांच के बाद उसे स्वस्थ पाया गया। बकरी मालिक एवं उपस्थित अन्य ग्रामीणों तथा मीडिया कर्मियों ने राहत की सांस ली।
अग्निशमन विभाग से पहले एमवीडी की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को आश्वस्त किया और फिर बकरी का उचित इलाज किया। सर्वेक्षण में उपस्थित ग्रामीणों, जिला प्रशासन ने एमवीडी टीम को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और इस नेक कार्य की सराहना की।
29 अक्टूबर पुण्यतिथि विशेष लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल तारीखों और घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं…
29 अक्टूबर जन्मदिन विशेष अभिषेक कुमार की कलम से 29 अक्टूबर का दिन उन व्यक्तित्वों…
29 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, इतिहास के पन्नों से जानिए आज का दिन क्यों है…
29 अक्टूबर 2026 का पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और दैनिक राशिफल 29 अक्टूबर, गुरुवार को करवा…
सैनिटरी नैपकिन से बच्चों की शिक्षा तक जेल व्यवस्था में सुधार का एजेंडा, मानवीय गरिमा…
Ai निर्मित हिमालय केवल पर्वतों की शृंखला नहीं है, बल्कि वह भारत की सांस्कृतिक चेतना,…