लेखकों की प्रोत्साहित के लिए अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन, कविताएं आमंत्रित

लुंबिनी/ नेपाल(राष्ट्र की परम्परा)l देश विदेश की साहित्यिक प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने के लिए नेपाल में एक साथ चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा ऑनलाइन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
नेपाल भारत मैत्री सम्बंध मजबूत बनाने, देवनागरी लिपि के सरंक्षण, नेपाल भारत बीच साहित्यिक तथा धार्मिक पर्यटन विकास तथा भाषा साहित्य कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अग्रज तथा नवोदित रचनाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित करने के उद्वेश्य से संस्था द्वारा एक साथ चार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की चार कविता प्रतियोगिताओं में नेपाल भारत मैत्री अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता, साहित्यिक आइडल अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता,हिंदी हैं हम अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता, वैश्विक हिंदी अंतरराष्ट्रीय कविता प्रतियोगिता का नाम शामिल है। देवनागरी लिपि के सरंक्षण का उत्सुक कोई भी हिंदी रचनाकार इस प्रतियोगिता में अपनी 20 लाइन की उत्कृष्ट हिंदी कविता के माध्यम से भाग ले सकता है। सभी प्रतियोगिताओं में अलग अलग नियम बनाएं गए हैं जिसके अंतर्गत उत्कृष्ट कविता चयन के आधार पर रचनाकारों को नेपाल मित्र अंतरराष्ट्रीय सम्मान, हिंदी आइडल, विश्व हिंदी भूषण तथा हिंदी काव्य शिरोमणि से सम्मानित किया जाएगा तथा सभी को रजिस्टर्ड डाक से प्रमाण पत्र तथा आइडल कार्ड भेजा जायेगा।
कविता प्रतियोगिता के संबंध में बोलते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनन्द गिरि मायालु कहते हैं – ” हमारा उद्वेश्य नेपाल भारत के युगों युगों से बने संबंध को और अधिक मजबूत बनाना तथा राज्य की ओर से मान सम्मान पाने से वंचित साहित्यिक प्रतिभाओं को एक अंतरराष्ट्रीय मंच प्रदान कर सम्मानित कर प्रोत्साहित करना है। “
शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल साहित्यकारों की सबसे लोकप्रिय संस्था बनने में सफल रही है। संस्था द्वारा अब तक कई बड़ी बड़ी साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा चुकी है। ज्ञात हो कि शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउन्डेशन नेपाल द्वारा आयोजित किए जाने वाले ऐतिहासिक महत्व के गौरवशाली कार्यक्रमों में देश विदेश से हजारों महिला पुरुष की सहभागिता रहती है। संस्था अब तक आधा दर्जन प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन कर चुकी है।
संस्था द्वारा सभी प्रतिगिताओं में सहभागी होने के लिए अलग अलग नियम तथा प्लेटफार्म का निर्माण किया है। + 977 9804583611 पर मैसेज लिखकर प्रतियोगिता के नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
सभी प्रतियोगिताओं में सहभागी होने की अन्तिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ: मनोज सिन्हा ने की प्राण प्रतिष्ठा

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…

35 minutes ago

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

3 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

3 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

4 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

4 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

4 hours ago