सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान शुरू

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद बलरामपुर में आज सात अगस्त से सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान शुरू होगा। अभियान का शुभारंभ आज बलरामपुर सदर ब्लॉक के बंजारनपुरवा में आयोजित टीकाकरण सत्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डा सुशील कुमार ने बच्चों को पोलियो ड्राप व विटामिन ए का घोल पिला कर किया ।सीएमओ डॉ सुशील कुमार ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का जिले में तीन चरणों में आयोजन होगा। प्रथम चरण आज सोमवार से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर तक चलेगा। जबकि तीसरा चरण 9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए टीकाकरण होगा। इनमें 12 बीमारियों में टीबी, पोलियो, गलघोंटू, खांसी, टेटनस, हेपेटाइटिस बी, डायरिया,दिमागी बुखार, निमोनिया, खसरा, रूबैला से रोकथाम होगी।उन्होंने कहा कि इस अभियान में एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं हो, इसका ध्यान रखा जा रहा। सुदूर ग्रामीण इलाकों पर खास नजर रखने का निर्देश दिया गया है। मिशन इंद्रधनुष विशेष टारगेट पर काम करता है। यह ऐसे क्षेत्रों में कारगर होगा, जहां नियमित टीकाकरण नहीं होता है। इसमें उन गांव और टोलों को प्राथमिकता दी जा रही, जहां नियमित टीकाकरण नहीं हुआ है। इसी क्रम में जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक केन्द्रों में आयोजित समीक्षा बैठक में सभी एएनएम को कार्यक्रम के बारे में विशेष जानकारी दी गयी है।कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी बलरामपुर सागर सिंह , प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलरामपुर डॉ जावेद अख्तर , जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, डा उपांत डोगरे,शिखा श्रीवास्तव, संजय सिंह सी डी पी ओ बलरामपुर , श्याम मिश्रा, एएनएम वन्दना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago