मऊ कोचिंग डिपो में 140 टन भार उठाने की क्षमता की हाई केपिसिटी क्रेन की स्थापना

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे प्रशासन द्वारा निरन्तर गाड़ियों के अनुरक्षण कार्य में उन्नत तकनीकी का प्रयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के मऊ कोचिंग डिपो में 140 टन भार उठाने की क्षमता के ब्रेक डाउन हाई केपिसिटी क्रेन का सफल परीक्षण किया गया। इस हाई केपिसिटी क्रेन की मऊ में उपलब्धता से शाहगंज, वाराणसी, प्रयागराज एवं छपरा तक के खंडों में राहत कार्यों में काफी उपयोगी होगी। इस प्रकार की हाई केपिसिटी क्रेन केवल पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर, उत्तर रेलवे के लखनऊ एवं पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. पर उपलब्ध है।
यह हाई केपिसिटी क्रेन कोच/वैगन को उठाने, रेल दुर्घटना में राहत कार्यों सहित अन्य कार्यों में विशेष मददगार है। इस क्रेन के उपलब्ध हो जाने से मऊ के आस-पास के क्षेत्रों में भी कोच/वैगन उठाने, दुर्घटना राहत एवं अन्य कार्यों में अत्यधिक सुविधा होगी। इस क्रेन का सफल परीक्षण वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर/वाराणसी अनुभव पाठक की देख-रेख में किया गया। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ने सभी संबंधित अधिकारियों को बधाई दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा में जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, लूट का आरोपी सलाखों के पीछे

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे स्टेशन पर अपराध नियंत्रण के…

12 minutes ago

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

4 hours ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

4 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

4 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

9 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

22 hours ago