Categories: Newsbeat

पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी के परीक्षण का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी के द्वारा मंगलवार को, उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान प्रशिक्षण कक्ष में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण संबंधित सवाल जवाब किए, उनसे पीठासीन अधिकारी के कार्य व दायित्व, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी के कार्य के बारे में पूछा, स्याही, टेंडर वोट, चैलेंज आदि के बारे में जाना गया। बैलेट पेपर, कितने तरीके का मतपत्र, मतपत्र का रंग , मतदान शुरू और समाप्त होने के वक्त अनाउंसमेंट, पीठासीन डायरी, इत्यादि के बारे में जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों से पूछा। जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान हेतु निर्देशित करते हुए बताया कि सभी प्रशिक्षणार्थियों को अपने अपने कार्य और दायित्व के बारे में जानना जरूरी है। मतदान केंद्र पर अपनाए जाने वाले ऐहतियातो का भी निर्देश जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को दिया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य, डीडीओ कल्पना मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भगवान हैरान है

ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…

6 minutes ago

मऊ में जेल बंदियों के अधिकारों पर मंथन, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर भी तेज हुई तैयारी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…

8 minutes ago

साइबर ठगों पर पुलिस की चोट, पीड़ित की 54 हजार से अधिक रकम कराई वापस

ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…

15 minutes ago

अटल तिराहे से गौरा मार्ग पर खुले में कट रहे मांस-मछली, राहगीरों की परेशानी पर कब जागेगा प्रशासन?

पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…

55 minutes ago

गड्ढों में तब्दील सिसोटार की मुख्य सड़क से बढ़ी परेशानी, अब धरने की तैयारी

घनश्याम तिवारी की रिपोर्ट बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सिसोटार की…

2 hours ago

नक्शे से कश्मीर तक गरमाई सियासत, भारत ने कहा- संप्रभुता पर समझौता नहीं

यूएन के मानचित्र प्रस्ताव पर भारत-पाकिस्तान आमने-सामने, कश्मीर को लेकर फिर तेज हुई कूटनीतिक तकरार…

2 hours ago