सब इंस्पेक्टर परीक्षा को लेकर घोसी सर्किल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जनपद के घोसी सर्किल क्षेत्र में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह ने निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों के प्रवेश द्वार, कक्ष व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया तथा निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

वहीं घोसी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दे रहे हैं ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी गई है और पुलिस बल लगातार निगरानी बनाए हुए है जिससे अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मधुबन में एक नया थाना और तीन पुलिस चौकी बनाने की कवायद तेज

भूमी आवंटन की प्रकिया ने पकड़ी गति, सीओ अंजनी कुमार पाण्डेय की पहल से जगी…

34 minutes ago

तहसील सिकंदरपुर में आयकर विभाग का छापा, 40 लाख से अधिक की 35 रजिस्ट्रियों के कागजात जब्त

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर तहसील में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब आयकर…

1 hour ago

डीएम-एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए कड़े निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा– 2026 को सकुशल, पारदर्शी और निष्पक्ष…

1 hour ago

ब्राह्मण महासभा ने कथा वाचक कृष्णचंद्र उपाध्याय को किया सम्मानित

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय नारायण त्रिपाठी प्रिंस…

1 hour ago

मारपीट मे एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक घायल

अभियोग पंजीकृत बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार की रात ठेला हटाने को लेकर दो पड़ोसी की आपस…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार 14 लोगों को बड़ी राहत, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से 9.95 लाख रुपये वापस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

1 hour ago