मासूम साईमा परवीन का 23 रोजा हुआ मुक्कमल


बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रमजान इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना है, और इस दौरान रोजा रखना हर मुसलमान के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक कर्तव्य माना जाता है।इस माहे रमजान में बड़े बुजुर्गों के साथ ही छोटे बच्चे भी रोज रखने में पीछे नहीं है।इसी क्रम में तरकुलवा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरईपट्टी निवासी मु इस्तखार अहमद की 9 वर्षीय मासूम बेटी साईमा परवीन जो कक्षा 3 की छात्रा है।जो तेज धूप झेलती और पढ़ाई करने के साथ ही अपने परिजनों के साथ लगातार रोजे रख रही है।जो गांव में रोजे नहीं रखने या छोड़ने वालों के लिए नजीर बनी है। हद तो यह है कि खाने-पीने की चीज़ें उसके सामने रखी होती हैं लेकिन उसका मन उसकी तरफ खाने की बात तो दूर देखना भी गंवारा नहीं करती।यह एक ऐसी आजमाइश है जिसमें क्या छोटे और क्या बड़े सभी खरा उतरने का प्रयास करते हैं।और खुदा के फरमान को मानने में सुस्ती नहीं बरतते।अगर बड़े रोज़ा रखें तो कोई हैरत की बात नहीं क्योंकि उन्हें तो रोजा रखना अनिवार्य है जो उन्हें हर हाल में रखना है।लेकिन अगर छोटे और मासूम रोज़ा रखने का जतन करें तो निश्चित ही यह अभिनंदनीय एवं प्रशंसनीय कार्य है।अल्लाह पाक की बेपनाह रहमतें इन नन्हें रोजेदारों के लिए बरसती रहती हैं।मासूम साईमा परवीन का 22 रोजे मुकम्मल हो गये हैं।उन्होंने बताया कि रमज़ान के पूरे रोज़े बड़े ही शौक और लगन से रखूंगी।रविवार को 22वा रोजा रखा हूं।खुदा की इबादत में मसगुल होने के बाद रोजे की परेशानी महसूस नहीं होती है।

Karan Pandey

Recent Posts

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 minutes ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 minutes ago

एसपी ने थानों से लेकर सोनौली बॉर्डर तक किया सख्त निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य…

12 minutes ago

महिला नेतृत्व सशक्त बनाने को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जनाग्रह के सहयोग…

19 minutes ago

पुलिस कर्मियों की बैठक में निर्देशों के पालन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोपागंज परिसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा थाना स्थानीय…

31 minutes ago

हाई टेंशन तार से निकली चिंगारी, एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के कोपागंज ब्लाक के ग्राम चेलारामपूरा में उस समय अफरा-तफरी…

55 minutes ago