बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) रुपईडीहा थाना क्षेत्र के पुरैनी गावँ में शनिवार शाम को 6 वर्ष के एक मासूम बच्चे की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जहां बच्चे के परिजनों ने उसकी हत्या होने की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहरपुर पूरैनी गांव पुरैनी निवासी ध्रुब कुमार पुत्र सूर्य लाल ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में मजदूरी का काम करता है, जो बात करने पर बताया कि नित्य दिनों की तरह मजदूरी पर गया हुआ था। तथा घर की महिलाएं गेहूं काटने खेतों को गयी हुयी थीं। शाम को लगभग 7 बजे जब परिजन घर को वापस आये तो देखा उसका एकलौता बेटा सुमित कुमार (6) वर्ष जो घर पर अकेले था वह आंगन में दीवाल किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजनों द्वारा आनन फानन में बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चर्दा ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि बेटे के गले व जुबान में विभिन्न तरीकों से काजल का कजरौटा लगा था तथा गले में चोंट के निशान भी दिखाई दे रहे थे। परिवार के पीडि़त परिजनों की मानें तो हत्यारों द्वारा घटने को अंजाम देकर शव के साथ छेड़छाड़ की गयी, कि किसी को हत्या का शक न हो इसलिये गले आदि में काजल लगा कर जहर के असर से मृत्यु होने का रूप दिया गया है। घटने के सम्बंध में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय से बात की गयी तो उन्होंने बताया की घटना की जानकारी मिल चुकी है लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पीयम रिपोर्ट आने पर समुचित कार्यवाही की जाएगी।
🔮 अंक ज्योतिष राशिफल 14 फरवरी 2026: मूलांक 1 से 9 तक का आज का…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील क्षेत्र के दुर्गापुर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की…
बाराबंकी में अधिवक्ता शोएब किदवई (बॉबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल…
14 फरवरी 2026 का राशिफल: जानें किस राशि को होगा बड़ा लाभ, किसे बरतनी होगी…
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…