करंट की चपेट में आने से मासूम की मौत

बघौचघाट(राष्ट्र की परम्परा)स्थानीय थाना क्षेत्र के कोइरी पट्टी गांव में खेलते समय एक मासूम की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गई।उधर सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया सदर अस्पताल भेज दिया,और मामले की तहकीकात जुट गई।क्षेत्र के कोइरी पट्टी निवासी राम इकबाल का सात वर्षीय पुत्र लड्डू गुप्ता 2 दिन पूर्व अपने मां के घर से कोइरी पट्टी गांव आया था। दोपहर में अपने दोस्तों के साथ खेलने के दौरान पानी पीने के लिए प्राथमिक स्कूल के समीप लगे हैंडपंप में गया।जहां पहले से हैंडपंप में लगा मोटर चल रहा था। मासूम ने जैसे ही हैंडपंप चलाया की करंट की चपेट में आ गया।आसपास के लोगों की नजर जब मासूम पर पड़ी तो पानी मोटर की स्विच बंद कर मासूम को छुड़ाया। गंभीर अवस्था में परिजन मासूम को इलाज हेतु सीएचसी पथरदेवा ले गए। जहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।वही मृतक की मां प्रतिभा रोते रोते अचेत हो जा रही है।उधर सूचना मिलते ही मृतक के पिता रामकबाल कानपुर से गांव के लिए चल पड़े। मृतक घर का एक इकलौता चिराग था।

rkpnews@desk

Recent Posts

स्कूलों में खसरा-रूबेला टीका: अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी

देवरिया में एमआर टीकाकरण अभियान 2026: 16 फरवरी से स्कूलों में बच्चों को लगेगा खसरा-रूबेला…

36 minutes ago

14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत, एक ही दिन में सुलझेंगे सैकड़ों मामले

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ और त्वरित बनाने की दिशा में जिला…

43 minutes ago

2.5 करोड़ की Range Rover: बिहार CM की Z+ सुरक्षा के लिए नई तैयारी

पटना (राष्ट्र की परम्परा )बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही देश की सबसे सुरक्षित…

1 hour ago

डीएम निरीक्षण के बाद तेज हुई भगौतीपुर ट्रामा सेंटर की तैयारी

औरैया भगौतीपुर ट्रामा सेंटर जल्द होगा शुरू, डीएम के निर्देश से ग्रामीणों को बड़ी राहत…

1 hour ago

मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क

UP मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026: 9 फरवरी से शुरू होंगी मुंशी, मौलवी और आलिम की…

2 hours ago

India-US Trade Deal: टैरिफ कटौती से रिश्तों को नई रफ्तार

India-US Trade Deal को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार देर रात बड़ा…

7 hours ago