पूर्णिया में मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी फरार

पूर्णिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के पूर्णिया जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर खेल रहे 5 वर्षीय मासूम को एक युवक बहला-फुसलाकर आइसक्रीम दिलाने के बहाने सुनसान घर में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद बच्चा बदहवास हालत में सड़क किनारे मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। लोगों ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले से ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहता था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस को जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

15 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

1 day ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago