भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम पर


देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
सपा कार्यकर्ताओं की बैठक दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में आहूत हुई। बैठक में भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गयी।
समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगारी के वजह से आत्महत्या करने को मजबूर है। भाजपा सरकार में सभी विभागों में भ्रष्टाचार खूब फल-फूल रहा है। प्रदेश में अधिकारी और कर्मचारी बेलगाम हो गए हैं। प्रदेश के किसान खाद की कमी के कारण परेशान हैं। उनकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में पुलिस का इकबाल समाप्त हो गया है, अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
भाजपा सरकार में अन्याय,अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है। भाजपा ने पुलिस को निरंकुश कर दिया है। गरीबों को न्याय नहीं मिल रहा है।
भाजपा की भ्रष्ट सरकार ने उत्तर प्रदेश को हर क्षेत्र में पीछे धकेल दिया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था हर मामले में नीचे जा रहा है। जनता को न्याय नहीं मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के अत्याचार से त्रस्त है। पीडीए के लोग 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर अन्यायी शासन का खात्मा कर देगें।
इस दौरान हरेंद्र सिंह त्यागी, छेदी लाल यादव, रमेश यादव, राजेंद्र गौड़, योगेंद्र यादव, अर्जुन,चन्दन यादव, राहुल यादव, सूरज कुशवाहा, राहुल कन्नौजिया,जयराम राजभर, सहातम यादव, आशू पाण्डेय, इमरान लारी आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली-NCR में तेज धूप के बाद 18 फरवरी को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

मौसम (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली और उसके आसपास के दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में बीते 24 घंटों…

7 minutes ago

चार लेन रेल ओवरब्रिज से खत्म हुआ रुनकता–रोहता का जाम

मार्ग पर यातायात हुआ आसान, आगरा को मिली बड़ी सौगात आगरा (राष्ट्र की परम्परा)।आगरा जनपद…

8 minutes ago

17 फरवरी का इतिहास: स्मृतियों में अमर व्यक्तित्व

17 फ़रवरी को हुए प्रमुख निधन ,इतिहास के पन्नों में दर्ज महान व्यक्तित्व 17 फ़रवरी…

11 minutes ago

आगरा में विद्यार्थियों को मिला इंजीनियरिंग और उद्योग जगत का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञान लोकप्रियकरण कार्यक्रम से 120 छात्रों को मिला करियर-ओरिएंटेड अनुभव आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान…

1 hour ago

लंका से वापसी: भक्ति, बुद्धि और विजय

हनुमान जी की लंका से अयोध्या वापसी की पौराणिक शास्त्रोक्त कथा रामायण की अमर गाथा…

1 hour ago

इतिहास में आज का दिन: 17 फरवरी का गौरव

📌 इतिहास के पन्नों में 17 फ़रवरी : जानिए इस दिन जन्मे महान व्यक्तित्वों का…

1 hour ago