इंदौर रालामंडल हादसा: पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के रालामंडल क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

जन्मदिन की खुशी बदली मातम में

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार चारों युवक-युवतियां प्रखर कासलीवाल का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। प्रखर ही कार चला रहा था। मृतकों की पहचान प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मनसिन्धु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रेरणा बच्चन की कुछ समय बाद शादी होने वाली थी, जिससे परिवार में मातम का माहौल है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल अनुष्का नामक युवती का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – गूंजेगा सीताराम नाम, महायज्ञ के लिए दान का सिलसिला तेज

सुबह 5:15 बजे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल इलाके में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवाओं ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और परिजन मौके पर पहुंचने लगे हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री बाला बच्चन भी इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं।

ट्रक चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी

रालामंडल थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शहर के बाहरी रास्तों पर नाकेबंदी कर दी है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें – अब गांव में ही बनेगा और अपडेट होगा आधार,

Karan Pandey

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

4 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

4 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

5 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

5 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago