इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बीजेपी पार्षद कमल बाघेला ने प्रशासन और व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि यह हादसा सिस्टम की घोर लापरवाही का नतीजा है।
तीन साल पहले दी थी पहली शिकायत
कमल बाघेला ने बताया कि दूषित पानी की समस्या को लेकर उन्होंने करीब तीन साल पहले ही पहली शिकायत दर्ज कराई थी। उस वक्त भी क्षेत्र में बदबूदार और गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
बीजेपी पार्षद ने बताया कि सिर्फ मौखिक ही नहीं, बल्कि करीब छह महीने पहले लिखित शिकायत भी संबंधित विभागों को दी गई थी। शिकायत में स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है, इसके बावजूद प्रशासन ने आंखें मूंदे रखीं।
दोषियों पर कार्रवाई से संतुष्ट नहीं
कमल बाघेला ने कहा कि अब तक की गई कार्रवाई से वह बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों की जान गई है, उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस पूरे मामले में उनकी स्वयं की कोई जिम्मेदारी बनती है, तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें – http://योगी सरकार में गांव का सिपाही ग्राम रोजगार सेवक भूखा, नहीं मिला मानदेय-ब्रह्मानंद
मौतों के आंकड़ों पर स्थिति स्पष्ट
मौतों के आंकड़ों को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति पर भी बीजेपी पार्षद ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि अब तक 12 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। जो लोग अस्पताल के बजाय घरों में दम तोड़ गए थे, उन्हें पहले आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब सभी मौतों को आधिकारिक रिकॉर्ड में शामिल कराने की मांग की जा रही है।
पानी में केमिकल मिलने की आशंका
कमल बाघेला ने आशंका जताई कि सप्लाई किए जा रहे पानी में किसी तरह का केमिकल मिला हो सकता है, जिससे लोगों की तबीयत बिगड़ी और जान चली गई। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।
ये भी पढ़ें – गलन भरी ठंड से कांपे लोग, अलाव बना राहत का सहारा
हाथरस (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से…
बेटी की शादी के बाद अब सरेंडर की तैयारी! मोकामा विधायक अनंत सिंह के अगले…
AI निर्मित कोडरमा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के कोडरमा जिले में शनिवार की सुबह…
Ai निर्मित संसद की 850 सीटों वाली सियासी बिसात! यूपी-बिहार में बढ़ेगी ताकत या दक्षिण…
543 से 850 सीटों तक विस्तार, महिला आरक्षण और परिसीमन पर सत्ता-विपक्ष आमने-सामने 2029 के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने के…