दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी में मिलेगा राज्य स्तरीय पुरस्कार

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारीअलख निरंजन मिश्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में विश्व विकलांग दिवस 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों / संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाना है। निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० लखनऊ द्वारा पुरस्कार हेतु संस्तुति सहित आवेदन पत्र 31.08.2023 तक अनिवार्य रूप से निदेशालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
आवेदन के संबंध में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अन्तर्गत पुरस्कार हेतु निम्नानुसार निर्धारित श्रेणियों में आवेदन किया जा सकता है। दक्ष दिव्यांग कर्मचारी / स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजक को राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत् सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।प्रेरणाश्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार ।दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार ।सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत् अधिकारी / कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार |
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि निर्धारित श्रेणी के पुरस्कार से सम्बन्धित अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्रों को कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, रविन्द्र नगर, पडरौना जनपद कुशीनगर में 26 अगस्त, 2023 तक जमा कराए। राष्ट्रीय पुरस्कारों हेतु आवेदन पत्र वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 hours ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 hours ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago