भारतीय युवक पर नेपाली नागरिक होने का आरोप

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक भारतीय युवक पर नेपाली नागरिक होने का गंभीर आरोप सामने आया, हालांकि पुलिस की निष्पक्ष जांच में युवक को पुस्तैनी भारतीय नागरिक पाया गया। मामला पारिवारिक जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव गुलरिया निवासी शैलेश कुमार शर्मा पुत्र बावन प्रसाद शर्मा ने बताया कि वह जन्म से भारतीय नागरिक हैं और उनके माता-पिता तथा दादा-दादी सहित पूरा परिवार भारतीय नागरिक है। पारिवारिक भरण-पोषण के लिए वह पड़ोसी देश नेपाल के नेपालगंज उप-महानगरपालिका, वार्ड संख्या-11 स्थित न्यू टंडन ज्वेलर्स में कार्यरत हैं।

भारतीय दूतावास में कराया गया है विधिवत पंजीकरण

शैलेश कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि नेपाल में रोजगार के उद्देश्य से उन्होंने भारतीय राजदूतावास, काठमांडू में विधिवत पंजीकरण कराया है, जिसका पंजीकरण क्रमांक 1873/ऑब्लिक/2025 है। इसके बावजूद पारिवारिक स्तर पर चले आ रहे जमीनी विवाद के कारण उनके चाचा और चचेरे भाइयों द्वारा उन्हें नेपाली नागरिक बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया गया।

आरोप निराधार, सामाजिक छवि खराब करने का प्रयास

शैलेश कुमार शर्मा का कहना है कि लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी पक्ष के पास नेपाल नागरिकता से संबंधित कोई भी वैधानिक या दस्तावेजी प्रमाण है, तो उसे कानूनन पुलिस या न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, न कि झूठे आरोप लगाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जाए।

ये भी पढ़ें – भयानक मानवीय संकट से जूझ रहा अफगानिस्तान, भुखमरी की चपेट में करोड़ों लोग

पुलिस जांच में खुलासा, कई पीढ़ियों से भारतीय

इस मामले में थाना नवाबगंज पुलिस एवं पुलिस चौकी सतलियाँ द्वारा निष्पक्षता और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए जांच की गई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि शैलेश कुमार शर्मा की कई पीढ़ियां भारत की नागरिक रही हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर यादव ने बताया कि युवक पर लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की गई है। जांच में सामने आया है कि वह और उसका परिवार पुस्तैनी रूप से भारतीय है। आरोप लगाने वाले स्वयं उसके चाचा और चचेरे भाई हैं।

मामला न्यायालय में विचाराधीन

पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और अंतिम सत्यता का निर्धारण न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। पुलिस ने कानून के दायरे में रहते हुए आवश्यक कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें – ठंड व शीतलहर के बीच डीएम ने वृद्धाश्रमों का किया निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

Karan Pandey

Recent Posts

सेल्फी से ज्यादा सेवा

पेड़ लगाना ही नहीं, रखना भी है ध्यान।जल देकर जीवन मिले, छेड़ो ये अभियान।। पाँच…

5 hours ago

जिले के छात्र ने कोटा में फांसी लगाकर दी जान

संत कबीर नगर/कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक कोचिंग छात्र द्वारा…

6 hours ago

भविष्य के अधिवक्ताओं को मिला कोर्ट का व्यावहारिक प्रशिक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष…

6 hours ago

केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों से रूबरू होगा जनपद, 15 दिवसीय अभियान आज से

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5…

6 hours ago

महिला बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग…

6 hours ago

बीबीएयू में प्रवेश प्रक्रिया तेज, 65 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन जारी

विद्यार्थी हित में नई शैक्षणिक एवं अधोसंरचनात्मक योजनाओं की घोषणा लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब…

6 hours ago