Indian Railways Big Plan: 2026 बनेगा बदलाव का साल, AI से होगा रखरखाव, दौड़ेंगी नई ट्रेनें

भारतीय रेलवे आने वाले दो वर्षों में ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजरने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साफ कहा है कि 2026 रेलवे के लिए ट्रांसफॉर्मेशन ईयर होगा। यात्री सुरक्षा, अत्याधुनिक तकनीक, नवाचार और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार को केंद्र में रखते हुए रेलवे कई बड़े फैसलों को जमीन पर उतारने की तैयारी में है।

रेल मंत्री के अनुसार, रेलवे के विशाल नेटवर्क में अब पारंपरिक रखरखाव पद्धतियां पर्याप्त नहीं रह गई हैं। समय रहते तकनीकी खामियों की पहचान करना एक बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए रेलवे अब AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित रखरखाव प्रणाली को लागू करने जा रहा है, जिससे सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता दोनों में बड़ा सुधार होगा।

AI से कैसे बदलेगा रेलवे का रखरखाव सिस्टम?

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे में रखरखाव के क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा।

• रेलवे ट्रैक, कोच और इंजन की निगरानी AI सिस्टम से होगी

• संभावित खराबी का पहले ही अनुमान लगाया जा सकेगा

• हादसों की आशंका में भारी कमी आएगी

• यात्री सुरक्षा पहले से ज्यादा मजबूत होगी

• 2026 के 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू किए जाएंगे

रेल मंत्री का दावा है कि इन सुधारों के बाद रेलवे का स्वरूप पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा।

ये भी पढ़ें – IND vs NZ ODI Series: पहले वनडे से पहले भारत को झटका? नेट प्रैक्टिस में ऋषभ पंत चोटिल, BCCI अपडेट का इंतजार

स्टार्टअप्स और नवाचार को मिलेगा बड़ा प्लेटफॉर्म

रेलवे अब तकनीक और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए नया संरचनात्मक मॉडल अपनाने जा रहा है। इसके तहत देश के स्टार्टअप्स और युवा नवोन्मेषकों को रेलवे से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा।

• टेक्नोलॉजी इनोवेशन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा

• रेलवे की समस्याओं के लिए आधुनिक तकनीकी समाधान विकसित होंगे

• निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी

• “मेक इन इंडिया” और “स्टार्टअप इंडिया” को मिलेगा बल

2026 में रेलवे में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

• AI आधारित रखरखाव प्रणाली लागू

• यात्री सुरक्षा के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल

• रेलवे के संगठनात्मक ढांचे में सुधार

• स्टार्टअप्स और इनोवेशन को प्रोत्साहन

• यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं

वंदे भारत स्लीपर और नई ट्रेनों की बड़ी घोषणा

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 17 जनवरी 2026 को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (स्लीपर वर्जन) का उद्घाटन किया जाएगा। यह ट्रेन

• मालदा टाउन – कामाख्या जंक्शन – हावड़ा जंक्शन के बीच चलेगी

• दो रेक के साथ सप्ताह में छह दिन परिचालन करेगी

इसके अलावा, नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे में छह साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत भी की जाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, ये कदम यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

Karan Pandey

Recent Posts

22 अक्टूबर का इतिहास: भाखड़ा-नांगल परियोजना से चंद्रयान-1 तक, जानिए इस दिन की प्रमुख घटनाएं

लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…

6 minutes ago

पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…

8 minutes ago

आईआरआरआई में एक माह का प्रशिक्षण लेंगे गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 22 विद्यार्थी

वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…

2 hours ago

किसान दिवस में खाद की टैगिंग और ओवररेटिंग का मुद्दा उठा

नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…

2 hours ago

मां की प्रतिमा पहुंचते ही गूंजे पटाखे, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया आसमान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…

3 hours ago

माता-पिता का साया छिना, अब जर्जर मकान के सहारे चार बहनों की जिंदगी

छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…

3 hours ago