11 दिसंबर को तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर आयोजित होंगे जनपद में विविध कार्यक्रम
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में 11 दिसंबर को महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय भाषा उत्सव मनाया जा रहा है। सुब्रमण्यम भारती एक तमिल कवि थे, जिन्हें महाकवि भारतियार के नाम से भी जाना जाता है। वह एक कवि होने के साथ-साथ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु के समान थे।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘काशी तमिल संगमम’ का उद्घाटन किया गया है। काशी तमिल संगम का मुख्य उद्देश्य उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक और सभ्यागत संबंधों के कई पहलुओं, ज्ञान और सांस्कृतिक परंपराओं को करीब लाना है और हमारी साझा विरासत की समझ पैदा करना है। इससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्मदिन के अवसर पर जनपद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में किया जाएगा। इसके अंतर्गत जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महान कवि सुब्रमण्यम भारती के साहित्य एवं व्यक्तित्व की चर्चा की जाएगी। भारत में बोली जाने वाली विभिन्न भाषाओं के बारे में छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक बताया जाएगा एवं राष्ट्रीय एकता में विभिन्न भारतीय भाषाओं के योगदान पर वृहद चर्चा की जाएगी।
3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
आज का मूलांक राशिफल: अंक 1 से 9 तक का विस्तृत भविष्यफलआज का मूलांक राशिफल…
3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…
पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…
1575 – तुकारोई की लड़ाई में अकबर की विजयअकबर ने 3 मार्च 1575 को तुकारोई…
महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…