अमेरिकी सोयाबीन पर अटकी भारत-अमेरिका ट्रेड डील

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा) कभी-कभी खेत में लिया गया एक फैसला पूरी राजनीति की दिशा बदल देता है। इस बार मामला सिर्फ बीज का नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता बनाम विदेशी दबाव की जंग का है। भारत और अमेरिका के बीच महीनों से चल रही ट्रेड बातचीत अचानक ठहर गई है, और वजह बनी है अमेरिकी सोयाबीन।

जानकारी के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच अब तक पाँच दौर की ट्रेड मीटिंग हो चुकी थी। छठा और निर्णायक राउंड अगस्त के अंत में होना तय था। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल 25 अगस्त को भारत आने वाला था, लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द कर दिया गया। इससे साफ है कि जिस अंतरिम ट्रेड डील पर सहमति बनने वाली थी, वह अब अधर में लटक गई है।

सोयाबीन पर टकराव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विवाद की जड़ अमेरिकी सोयाबीन है। भारत सरकार ने इसे घरेलू बाजार में प्रवेश देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक है और वहाँ लाखों किसान इसे उगाकर बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को सप्लाई करते हैं। इन कंपनियों को लगातार नए बाजारों की तलाश रहती है, ताकि उनके कारोबार को गति मिलती रहे।

भारत का तर्क है कि विदेशी सोयाबीन को मंजूरी देना सीधे-सीधे देशी किसानों और आत्मनिर्भरता अभियान पर चोट होगी। कृषि विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर अमेरिकी सोयाबीन की बड़े पैमाने पर एंट्री होती है तो भारतीय किसान कीमतों की प्रतिस्पर्धा में पिछड़ सकते हैं और घरेलू उत्पादन पर गहरा असर पड़ेगा।

राजनीति और अर्थव्यवस्था पर असर
इस टकराव ने न केवल व्यापारिक रिश्तों में ठंडक ला दी है, बल्कि इसका राजनीतिक संदेश भी बड़ा है। भारत में कृषि सिर्फ खेती नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आजीविका से जुड़ा मुद्दा है। ऐसे में सरकार किसी भी कीमत पर किसानों के हितों से समझौता करने के मूड में नहीं दिख रही।

दूसरी ओर, अमेरिका के लिए एशियाई बाजारों में सोयाबीन की खपत बढ़ाना बेहद जरूरी है। चीन के साथ तनाव और यूरोपीय बाजारों में सीमित अवसरों के बीच भारत उनके लिए बड़ा संभावित बाजार माना जा रहा था।

आगे की राह
ट्रेड टॉक का रुकना दोनों देशों के लिए झटका है। हालांकि राजनयिक हलकों में यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले महीनों में किसी बीच का रास्ता निकाला जा सकता है। फिलहाल इतना तय है कि खेत से शुरू हुई यह लड़ाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति और कूटनीति को नई दिशा दे रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

48 minutes ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

1 hour ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

1 hour ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

2 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

3 hours ago