भाजपा सांसद निरहुआ के कार्यक्रम में पत्रकार से अभद्रता

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट में भारतीय जनता पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का कवरेज करने के दौरान एक पत्रकार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए धमकियां भी दीl जिसको लेकर जनपद के पत्रकारों में काफी आक्रोश है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जो पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस घटना को लेकर काफी निंदा भी कर रहे हैं।
इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी पीड़ित पत्रकार आनंद गौड़ पुत्र नर्वदेश्वर गौड़ ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के सदर लोकसभा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ हुए थे। साथ ही भाजपा के अन्य बड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे। समाचार संकलन के दौरान गड़ेरूआ गांव निवासी उधम सिंह पुत्र अशोक सिंह द्वारा प्रार्थी के साथ हाथापाई करते हुए समाचार संकलन से रोकते हुए, भद्दी भद्दी गालियां देते हुए आंख निकालने व जान से मारने की धमकी दी गई है। जब प्रार्थी इस प्रकरण के संबंध में जीयनपुर कोतवाली पर सूचना देने जा रहा था इस दौरान भाजपा नेता और कई स्कूलों के प्रबंधक द्वारा प्रार्थी को फोन पर धमकी भी दी है। और बताया गया कि अगर आप हमारी शिकायत पुलिस से करेंगे तो हम आपके ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजवा देंगे। पीड़ित पत्रकार आनंद गौड़ ने गाली गलौज व धमकी देने वाले उधम सिंह नामक व्यक्ति के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली पर लिखित तहरीर देकर पुलिस से उचित कार्यवाही का मांग किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि योगी सरकार हमेशा पत्रकारों के हित में बात करती है परंतु आए दिन हो रही ऐसी घटनाओं से पत्रकारों में काफी नाराजगी भी है। इतने बड़े कार्यक्रम में भाजपा के बड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे, परंतु घटना के समय सभी लोग मूकदर्शक बने रहे और पत्रकार के साथ अभद्रता को ध्यान से देखते रहे, आजमगढ़ जनपद के पत्रकारों ने इस मामले में आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस प्रशासन से मांग भी किया है। अब देखना होगा कि पुलिस द्वारा कार्यवाही होती है या भाजपा के दबाव में मामले को दबा दिया जाता है।

 जब इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्णापाल एडवोकेट से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब तक कार्यक्रम में मैं था मेरे सामने ऐसी कोई घटना नहीं घाटी ना तो भारतीय जनता पार्टी के किसी कार्यकर्ता द्वारा किसी पत्रकार को गाली दी गई  ना तो धमकाया गया हमारे संज्ञान में ऐसी कोई बात नहीं है।
rkpNavneet Mishra

Recent Posts

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में हार से बिगड़ा भारत का गणित, NRR बना सबसे बड़ी टेंशन

ICC T20 World Cup के सुपर-8 चरण में पहले ही मुकाबले में भारत को 76…

3 hours ago

महराजगंज में 7 माह से मानदेय बंद, ग्राम रोजगार सेवकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

महराजगंज/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के ग्राम रोजगार सेवकों में पिछले 7 माह से…

3 hours ago

संत कबीर नगर के मदरसे में 125 छात्राओं का रिकॉर्ड गायब, अल्पसंख्यक विभाग ने शुरू की जांच

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद स्थित मदरसा कुल्लियातुल बनातिर रजविया में…

3 hours ago

मेक्सिको में हिंसा के बीच भारतीय दूतावास की एडवाइजरी

मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…

5 hours ago

लाखों की सड़क 15 दिन में धराशायी: महराजगंज में पैचिंग ध्वस्त, PWD कटघरे में

महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…

6 hours ago