रोडवेज बसों का किराया बढ़ाना जनता से धोखा – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को सयुस के कार्यकर्ताओं की आकस्मिक बैठक दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा पार्टी के जिला कार्यालय में, संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के अध्यक्षता में आहूत की गयी। बैठक में उत्तर- प्रदेश में रोडवेज बसों का किराया बढ़ाये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया, एवं प्रदेश सरकार से बढ़ा हुआ किराया तुरन्त वापस लेने की मांग की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि, उत्तर- प्रदेश परिवहन विभाग ने प्रति किमी 25 पैसे बढ़ा दिए है। जिससे रोडवेज बसों से यात्रा करने पर यात्रिओ को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे, सरकार का यह फैसला जनता को सीधे प्रभावित करेगा। प्रतिदिन लाखो लोग रोडवेज की बसों का इस्तेमाल करते है। बस का किराया बढ़ना लाखो यात्रियों के लिए एक झटके के समान है। पहले ये किराया 1 रुपये 5 पैसे प्रति व्यक्ति किमी. था । जिसे अब बढ़ाकर 1 रुपये 30 पैसे कर दिया गया। रोडवेज बसों का किराया बढ़ाकर सरकार ने पहले ही महँगाई की मार झेल रही जनता को और परेशान करने का कार्य किया है।
प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। भाजपा प्रदेश की जनता को महंगाई की आग में झोंककर अपने पूँजीपति मित्रो को फायदा पहुचाई है। प्रदेश सरकार ने पहले दूध के दाम बढ़ाये अब बस का किराया बढ़ाकर जनता की जेब ढीली कर रही है। बसों के साथ साथ आटो के पहले किमी. का भी किराया बढ़ाया गया है। बसो की किराया वृद्धि सरकार को तत्काल वापस लेकर आम जनता को राहत देना चाहिए। लेकिन भाजपा जनता की सारी कमाई को लूटने पर आमदा है।
बैठक में हरिओम ‘लाला’, दयाशंकर यादव, संजीव, एहतेशाम खान, शिवनाथ, इमरान लारी, हरिकेवल, गुड्डू, अमरनाथ अमर, जितेश, दीपू, शाकिरअली, सूरज कुशवाहा, रिंकू शांडिल्य, शुभम वर्मा , वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

6 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago