अधूरी पानी की टंकी बनी मुसीबत, प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल

रानीपुर के भेड़ियाघर में जल शक्ति मिशन की अधूरी पानी की टंकी बनी ग्रामीणों की परेशानी, हर घर जल योजना ठप

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।
जनपद मऊ के रानीपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भेड़ियाघर में जल शक्ति मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। योजना के तहत एक वर्ष पूर्व टंकी का निर्माण पूर्ण दर्शाया गया, लेकिन आज तक गांव में हर घर जल योजना के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और असंतोष बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल शक्ति मिशन भेड़ियाघर के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने के दौरान गांव की गलियों में व्यापक खुदाई कर दी गई थी, लेकिन बाद में सड़कों और नालियों की मरम्मत सही ढंग से नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, जिससे आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। हालांकि कई घरों में नल कनेक्शन दे दिए गए हैं, लेकिन पानी की टंकी अधूरी होने के कारण जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है।

ये भी पढ़ें – इतिहास में 23 जनवरी: नेताजी से लेकर अंतरराष्ट्रीय फैसलों तक

ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
ग्राम भेड़ियाघर निवासी पिंटू यादव, दिनेश यादव, पंकज यादव, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा और रामकवल शर्मा ने आरोप लगाया कि ठेकेदार करीब तीन वर्ष पूर्व अधूरा काम छोड़कर चला गया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार की लापरवाही के चलते केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना भेड़ियाघर में धरातल पर उतर ही नहीं पा रही है।
अन्य गांवों से तुलना
ग्रामीणों ने बताया कि जिले की अन्य ग्राम पंचायतों में जल शक्ति मिशन के अंतर्गत टंकी निर्माण पूरा होने के बाद नियमित जल आपूर्ति शुरू हो चुकी है, लेकिन भेड़ियाघर में अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को हैंडपंप और निजी संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें – शिव-शक्ति का मिलन और सृष्टि का सनातन संतुलन

प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और जल शक्ति मिशन के अधिकारियों से मांग की है कि अधूरे निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर पानी की सप्लाई शुरू कराई जाए। इस संबंध में जल शक्ति मिशन के अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

4 hours ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

5 hours ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

5 hours ago

विज्ञान और कहानी के संगम से निखरी बच्चों की प्रतिभा, ‘एससीआई-टेल्स 2026’ का भव्य आयोजन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित 'एससीआई-टेल्स 2026 (साइंस, क्रिएटिविटी एंड…

5 hours ago

इस्तीफे की खबर पर छात्रों का जश्न पुलिस ने लिया हिरासत में

इंदिरा बाल विहार में मिठाई बांटकर मना रहे थे खुशी, अचानक पहुंची पुलिस गोरखपुर(राष्ट्र की…

6 hours ago

यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ, वैश्विक पहचान को मिली नई ऊंचाई

नवनीत मिश्र उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक एवं बौद्ध आस्था के प्रमुख केंद्र सारनाथ को यूनेस्को…

6 hours ago