नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत कार्यकारी मजिस्ट्रेट को किया गया नियुक्त

भारी मात्रा में लाए जाने वाली नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर यह टीम रखेगी निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 के निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु स्थैतिक निगरानी टीम की तैनाती निकायवार किया है। उन्होंने 02 नगर पालिका परिषद एवं 15 नगर पंचायत हेतु गठित स्थैतिक निगरानी टीम में 17 कार्यकारी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया है तथा कार्यकारी मजिस्ट्रेट के साथ 03-03 पुलिस कार्मिकों को नामित किया है। आरक्षित हेतु 03 कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देशित किया है कि स्थैतिक निगरानी टीम चेक पोस्ट बनाएगी और क्षेत्र में भारी मात्रा में लाए जाने वाली नगदी, अवैध शराब, कोई संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर निगरानी रखेगी। जाँच की समस्त प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। स्थैतिक निगरानी बलो के लोकेशन समय-समय पर बदलें जायेंगे, जिससे कि अचरज का पुट बनाए रखा जा सके।
नगर पालिका परिषद गौरा बरहज हेतु ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) वि०ख०-बरहज तथा नगर पालिका परिषद देवरिया हेतु राकेश सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) बैतालपुर को कार्यकारी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नगर पंचायत रुद्रपुर हेतु मयंक कुमार, राज्य कर अधिकारी कार्यालय डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर विभाग देवरिया, गौरी बाजार हेतु विशाल कुमार सिंह, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) गौरीबाजार, बैतालपुर हेतु ज्ञान प्रकाश सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) बैतालपुर, रामपुर कारखाना हेतु रोहित पाण्डेय खण्ड शिक्षा अधिकारी रामपुर कारखाना, भाटपार रानी हेतु सतीश चन्द्र राय सहायक विकास अधिकारी (पं०) भाटपार रानी, सलेमपुर हेतु अनिल कुमार चौबे सहायक विकास अधिकारी (पं0) सलेमपुर, मझौली राज हेतु सुरेन्द्र नाथ प्रजापति खण्ड शिक्षा अधिकारी लार, भटनी हेतु राजेश कुमार यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी भटनी, लार हेतु विन्ध्याचल सिंह सहायक विकास अधिकारी (पं०) लार, बरियारपुर हेतु राजेन्द्र नाथ संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी देवरिया सदर, तरकुलवा हेतु अम्बिका प्रसाद सहायक विकास अधिकारी (पं०) तरकुलबा, पथरदेवा हेतु दिनेश कुमार मौर्य सहा0 विकास अधिकारी (पं0) पथरदेवा, हेतिमपुर हेतु अभिषेक कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी विकास खण्ड देसही देवरिया, मदनपुर हेतु चन्द्रभूषण मणि त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी (पं०) सदर तथा नगर पंचायत भलुअनी हेतु रामप्रताप सिंह सहायक विकास अधिकारी (आई०एस०बी०) भलुअनी को नियुक्त किया गया है, जिनके साथ 03-03 पुलिस कार्मिकों की तैनाती की गई है।
आरक्षित हेतु रविन्द्रनाथ यादव, सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) गौरीबाजार, अनूप कुमार सिंह, अवर अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, देवरिया, आलोक कुमार पाण्डेय, अवर अभियन्ता, निर्माण खण्ड, लो०नि०वि०, देवरिया को नियुक्त किया गया है।

rkpshomnath

Recent Posts

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं! सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, ऑनलाइन सुरक्षा के लिए बनेगी सख्त व्यवस्था

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर…

1 hour ago

घर में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम: ट्रेलर हादसे में विशुनपुरा के दयानंद की मौत

बरहज में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, भाग रहे…

2 hours ago

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

2 hours ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

4 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

4 hours ago