मुख्य राजस्व अधिकारी ने पंडाल गांव के कार्यों का निरीक्षण कर शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने कार्तिक पूर्णिमा पवित्र स्नान के दृष्टिगत श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए लगाए जा रहे पंडाल गांव के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडाल गांव के कार्यों को 12 नवंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। जर्मन हैंगर से पंडाल गांव लगाया जा रहा हैं। मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि महिलाओं के लिए मां गंगा एवं पुरुषों के लिए सरयू नाम के पंडाल गांव लगना शुरू हो गया है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग पंडाल गांव लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत तट की सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया जा रहा हैं। इसमें एनडीआरएफ की टीम व गोताखोर आदि मौजूद होंगे तथा बैरिकेडिंग की जा रही हैं। 14 नवंबर की शाम को गंगा आरती के साथ ही लेजर शो व भजन संध्या का कार्यक्रम होगा तथा ददरी मेला का थीम सॉन्ग गाया जाएगा। जिससे ददरी मेले का भी प्रारंभ 15 नवंबर को हो जाएगा।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…
अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…