लोस चुनाव के दृष्टिगत डीएम ने प्रस्तावित पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल व स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान पार्टियों की रवानगी स्थल, मतगणना स्थल, स्ट्रॉन्ग रूम आदि का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पोलिंग पार्टी रवानगी, स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल निर्धारण से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराई जाएं।
जिलाधिकारी ने मतदान पार्टियों के रवानगी स्थल, मतदान के पश्चात शील्ड ईवीएम जमा करने तथा स्ट्रांग रूम स्थल हेतु पुलिस लाइन देवरिया, राजकीय इंटर कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज व देवरिया सेकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने पूर्व में हुए निर्वाचन के संबन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्वाचन में लगे सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में बेहतर यातायात की रणनीति बना ली जाए। गाड़ियों के लिए पार्किंग, अलग-अलग विधानसभा के लिए ऐसा ट्रैफिक रुट चार्ट बनाएं, जिससे यातायात सुगम बना रहे। स्ट्रांग रूम, कमीशनिंग, काउंटिंग रूम आदि की तैयारियों के लिए विभिन्न बैरकों में बड़े हाल, कमरे, अन्य विकल्प भी तलाशें। मतगणना अभिकर्ताओं के लिए भी नियमानुसार प्रबंध सुनिश्चित करने निर्देश दिए।
उन्होंने ईवीएम वीवीपीएटी मशीन आदि पार्टी रवानगी डिस्पैच से लेकर प्राप्ति, रिसीविंग, तक विस्तृत ले आउट प्लान बनाने से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गोपलापुर का भी जायजा लिया।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एएसडीएम मंजूर अहमद अंसारी सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विकसित भारत 2047 के सपने पर भिक्षावृत्ति का साया: क्या योजनाओं की विफलता है असली वजह?

विस्तृत होता भिक्षावृत्ति क्षेत्र- क़्या भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही और जागरूकता की कमी के कारण सरकारी…

2 hours ago

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

3 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

4 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

11 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

11 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

11 hours ago