संचारी रोग के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जनपद में फैल रही संचारी रोग डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर शाम बैठक की गई ।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डेंगू के मरीजों की अद्यतन स्थिति,संचारी रोग (ए०ई०एस० / जे०ई०, कालाजार, डेंगू, मलेरिया, लैप्टोस्पाइरोसीस) के नियंत्रण हेतु जनपद में क्रियान्वित किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की।उन्होंने सम्बन्धित बी.डी.ओ, ई.ओ., एस.डी.एम और अन्य विभागीय अधिकारियों को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण करने,निरीक्षण करने और निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की फोटो और वीडियो भेजने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी द्वारा प्रतिदिन संबंधित विभागों द्वारा शहरी क्षेत्रो में अच्छी गुणवत्ता वाली फागिगं कराने, डोर टू डोर कचड़ा इकट्ठा करने, गिले कचड़े और सूखे कचड़े को अलग से इक्कट्ठा कराने, सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराने, स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल के प्रयोग तथा मच्छरों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान, खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था, नालियों /कचरों की सफाई करवाने,खराब इण्डिया मार्क- हैण्डपम्पों और वाटर कूलरों की मरम्मत कराने एवं पक्का चबूतरा बनवाने, सड़कों के किनारे कूड़े के ढेर को साफ-सफाई कराने ,कीटनाशक छिडकॉव एवं मच्छररोधी जाली से ढकने हेतु प्रशिक्षित किए जाने, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण एवं पोषाहार वितरण, दिमागी बुखार एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगो से बचाव एवं रोकथाम तथा उपचार हेतु चिकित्सीय व्यवस्था करने, जमे हुए पानी में मच्छरों के प्रजनन को रोकने, उच्च गुणवत्ता वाली एंटी लार्वा का छिड़काव कराने,मच्छर रोधी पौधों का उगाए जाने, हर घर नल जल के तहत स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं अन्य उपायों द्वारा संचारी रोगों को युद्धस्तर पर रोकने हेतु ईओ, बीडीओ, डीपीआरओ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि सभी बीडीओ और ईओ जागरूकता कार्यक्रमों के द्वारा जनमानस में संचारी रोग से सुरक्षा के उपायों का प्रचार प्रसार करे।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

20 hours ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

21 hours ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरहज में उत्साह के साथ आयोजित हुए योग कार्यक्रम

नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल की सहभागिता में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास बरहज/देवरिया (राष्ट्र…

2 days ago

मानसून से पहले पशुओं का टीकाकरण क्यों जरूरी? खेड़ली गद्दीयान से शुरू हुआ जागरूकता अभियान

अदाणी फाउंडेशन ने 3,000 पशुओं के टीकाकरण का रखा लक्ष्य, गलघोंटू बीमारी से बचाव पर…

2 days ago

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद यादव का भव्य स्वागत किया

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2026 कार्यक्रम की समीक्षा बैठक को लेकर देवरिया पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष बरहज/देवरिया…

2 days ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टीचर्स ऑफ बिहार की अनूठी पहल, 3000 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन क्विज में लिया हिस्सा

सफल प्रतिभागियों को प्रदान किया गया निःशुल्क डिजिटल प्रमाणपत्र पटना (राष्ट्र की परम्परा)। अंतर्राष्ट्रीय योग…

2 days ago