जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में माह जुलाई में शिकायतों के निस्तारण में जारी रैंकिंग में जनपद बलरामपुर प्रदेश में प्रथम स्थान पर

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी अरविंद सिंह के कुशल निर्देशन में आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जनपद को स्टेट रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। शिकायतों के निस्तारण में अव्वल आने पर जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए इसी रणनीति एवं निपुणता के साथ आगे भी जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।

विगत जून माह में मुख्य सचिव महोदय के विश्लेषण में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फीडबैक की रैंकिंग में जनपद सबसे निचले स्तर पर था। जिलाधिकारी द्वारा डेढ़ माह में रणनीति बनाकर अथक प्रयास करते हुए शिकायतों के निस्तारण की एक-एक करके गहन समीक्षा की गई। अपर उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया गया, कमेटी के द्वारा प्रतिदिन विभागवार शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई । जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के निस्तारण में रुचि ना ले रहे, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में ढिलाई बरत रहे विभागों की गहन समीक्षा की गई तथा ऐसे विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्यवाही की गई। शिकायतकर्ताओ के मोबाइल नंबर पर रैंडम रूप से फोन करके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का फीडबैक लिया गया। शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो इसके लिए समय-समय पर सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण भी कराया गया।
इन सभी विभिन्न रणनीतियों एवं अथक प्रयास तथा गहन समीक्षा का सकारात्मक परिणाम देखने को मिला तथा माह जुलाई की जारी रैंकिंग में जनपद को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

आइजीआरएस पोर्टल पर आम जनता द्वारा की गई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के फीडबैक में गुणात्मक सुधार देखने को मिला है। शिकायतकर्ताओं ने शिकायतों के निस्तारण पर सकारात्मक रूप से संतुष्टि प्रदान की है।
आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में जारी की रैंकिंग में प्रथम स्थान पर आने में अपर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा, ईडीएम प्रतीक नरेश व अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

18 hours ago