कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनहित में प्रशासनिक पुनर्संरचना के तहत जनपद के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश शासनिक कार्यों के सुचारू संचालन को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, महेश कुमार, तहसीलदार खड़डा को स्थानांतरित करते हुए तहसीलदार (न्यायिक) तमकुहीराज के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सुनील कुमार सिंह–I, तहसीलदार तमकुहीराज को स्थानांतरित कर संबद्ध कलक्ट्रेट मुख्यालय में भेजा गया है। उन्हें सीलिंग से संबंधित मामलों और उच्च न्यायालय में लंबित वादों की पैरवी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें – युवती की हत्या प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत, जल्द होगा खुलासा
इसके अलावा, अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार खड़डा को निर्देश दिया गया है कि वे अपने मूल कार्य के साथ-साथ तहसीलदार खड़डा के रिक्त दायित्वों (धारा–67 के वादों को छोड़कर) का निस्तारण करेंगे। जबकि धारा–67 से संबंधित वादों का निस्तारण लिंक अधिकारी तहसीलदार पडरौना द्वारा किया जाएगा।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि यह निर्णय राजस्व कार्यों की गति बढ़ाने और प्रशासनिक कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश का प्रभाव तत्काल रूप से लागू होगा।
यह भी पढ़ें – फायरिंग की गूंज के साथ थम गया एक पुलिसकर्मी का जीवन
श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…
✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…
होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…