कोपागंज ब्लाक के लाड़नपुर में अधूरी जल टंकी बनी परेशानी का सबब

दो वर्षों से ठप पड़ा हर घर नल-हर घर जल योजना का कार्य

मऊ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा लाड़नपुर में पेयजल संकट आज भी लोगों की बड़ी समस्या बनी हुई है। केंद्र व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल, हर घर जल के तहत यहां लगभग 45 लाख रुपये की लागत से एक विशाल पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके। लेकिन अफसरों की लापरवाही और ठेकेदार की उदासीनता के कारण यह परियोजना दो वर्षों से अधूरी पड़ी है।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया, जिसके बाद अब तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। गर्मी के मौसम में गांव के कई हिस्सों में हैंडपंप सूख जाते हैं और महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस योजना में भ्रष्टाचार की बू साफ झलकती है, क्योंकि भारी-भरकम धनराशि खर्च होने के बावजूद टंकी आज तक तैयार नहीं हो सकी।
इस मामले में ग्राम सभा के लोगों में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण पूर्व प्रधान प्रतिनिधि समीर तिवारी, प्रह्लाद तिवारी, पप्पू तिवारी, छोटेलाल राजभर, अशोक, हरिंदर, महेंद्र और चुन्नू तिवारी आदि ने कहा कि अगर जल्द ही कार्य पूरा नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि अधूरी पड़ी जलटंकी को शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि हर घर को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिल सके और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना धरातल पर उतर सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

स्वास्थ्य शिविर व निशुल्क बस सेवा के जरिए समाज सेवा में जुटे हैं संजय तिवारी

बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के…

32 minutes ago

योगी सरकार का कानपुर पर बड़ा दांव! ₹411 करोड़ से विकास को रफ्तार, युवाओं के लिए भी खास तैयारी

फोटो एकस ‌कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार,…

2 hours ago

राहुल गांधी सुरक्षित, काफिले की गाड़ियों में टक्कर से हड़कंप! अमित शाह मानहानि केस में आज अहम फैसला

लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…

4 hours ago

नमो घाट पर राफेल, सुखोई और तेजस का जलवा, 100 से ज्यादा विमानों के प्रदर्शन ने खींचा ध्यान; क्या है बड़ा संदेश?

काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…

6 hours ago

ब्राजील की सियासत में लूला बनाम बोल्सोनारो! पहले दौर के बाद कैसे बदलता है चुनावी खेल?

ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…

6 hours ago