गुस्सा में पति ने दांत से कांटी पत्नी की नाक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के देवलखा चौराहा पर शिव बारात की सुरक्षा में लगी डायल 112 टीम के सामने पति ने पत्नी का नाक दांत से काट लिया। पुलिस ने पति को धक्के देकर मार कर उसकी पत्नी को छुड़ाया और इसके बाद इलाज़ के लिए महिला को एंबुलेन्स से जिला अस्पताल भेजवाया। महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के देवलखा चौराहा पर बुधवार शाम को शिव बारात जुलूस निकल रही थी जिसे देखने के लिये देवलखा गांव निवासी संदीप कुमार के बच्चे भी गये थे और भीड़ में बच्चे गायब न हों इसके लिये संदीप की पत्नी सरोज कुमारी एक अन्य महिला के साथ अपने बच्चों को बुलाने चली गई। इसके बाद पति भी मौके पर पहुंचा और उसने सुरक्षा में लगी डायल 112 पुलिस टीम के सामने ही पत्नी की पिटाई कर नाक को दांत से काट लिया।मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिस ने संदीप को धक्का देकर पत्नी से छुड़ाया और इसके बाद महिला एंबुलेन्स की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां रात आठ बजे जिला अस्पताल पहुंची महिला का इलाज डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने की। महिला की हालत में अब सुधार है। महिला ने अभी कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्राम प्रहरियों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 3500 रुपये करने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले गांवों में ग्राम प्रहरी की भूमिका सीसीटीवी कैमरे जैसी, सूचना तंत्र…

58 minutes ago

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां तेज, कठौड़ा घाट का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

बीडीओ विनोद कुमार बिंद और प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, समय…

1 hour ago

आपदा से बचाव के लिए सतर्कता और पूर्व तैयारी जरूरी

दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज में विशेष व्याख्यान, जोखिम कम करने में जनभागीदारी पर जोर गोरखपुर…

1 hour ago

सिकंदरपुर में दशहरा पर नहीं हुई रामलीला, वर्षों पुरानी परंपरा टूटने से मायूसी

नगरवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों का मंचन देखने का नहीं मिला अवसर, आयोजन नहीं…

2 hours ago

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

4 hours ago