समाचार का असर: बागापार फीडर पर झुके बिजली पोल को विभाग ने दुरुस्त कराया, ग्रामीणों ने जताया आभार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सदर ब्लॉक के ग्राम सभा बागापार में स्थित झुके हुए बिजली पोल और लटकते तारों की समस्या को लेकर 6 अक्टूबर 2025 को हिंदी दैनिक राष्ट्र की परम्परा में प्रकाशित खबर का बड़ा असर देखने को मिला।
समाचार प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग हरकत में आया और तत्काल प्रभाव से मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया। विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर झुके हुए पोल को सीधा किया तथा ढीले तारों को कसवाकर खतरे की स्थिति समाप्त की।

राष्ट्र की परम्परा समाचार पत्र में प्रकाशित खबर

ग्रामीणों में विशेष रूप से समाजसेवी उमेश चंद्र मिश्र और युवा प्रधान विवेक प्रताप सिंह ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के बाद ही विभाग ने गंभीरता दिखाई। उन्होंने कहा कि यदि मीडिया ने यह मुद्दा नहीं उठाया होता, तो शायद यह कार्य अभी तक लंबित रहता।

ग्रामीणों ने हिंदी दैनिक राष्ट्र की परम्परा और उसके पत्रकारों का आभार जताते हुए कहा कि मीडिया की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया और अब क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह सुचारु हो गई है।

इसे पढ़ें –डीडीयूजीयू ने वियतनाम की दो विश्वविद्यालयों के साथ किया एमओयू

इसे पढ़ें –देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में लापरवाही चरम पर — अर्जुन सिंह

rkpnews@desk

Recent Posts

झांसी में SSP ऑफिस के बाहर किन्नरों का बवाल, सड़क जाम से मचा हड़कंप; पांच गिरफ्तार

AI निर्मित झांसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के…

42 minutes ago

पटना जंक्शन वाले महावीर मंदिर जाने से पहले जान लें यह बदलाव, आरती का समय हुआ आधा घंटा पहले

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध श्री महावीर मंदिर में हनुमान जी के…

3 hours ago

हजारीबाग में हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत से हड़कंप

SIT गठित; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस हजारीबाग (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता…

3 hours ago

महिला की मौत से सनसनी, घटनास्थल पर पहुंचे देवरिया के एसपी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)1। देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के कर्मचारी…

3 hours ago